प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सनी देओल का पिता धर्मेंद्र के बाद पहला रिएक्शन

पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद सनी देओल का पहला भावुक रिएक्शन, बॉबी और अभय देओल ने भी जताया......

24 नवंबर को मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के तीन दिन बाद देओल परिवार ने मुंबई में एक शांत और भावुक प्रार्थना सभा रखी।

पिता धर्मेंद्र के जाने के बाद सनी देओल का पहला भावुक रिएक्शन बॉबी और अभय देओल ने भी जताया

Sunny Deol Emotional Tribute to Dharmendra |

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

24 नवंबर को मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने के तीन दिन बाद देओल परिवार ने मुंबई में एक शांत और भावुक प्रार्थना सभा रखी।

सोशल मीडिया पर सामने आया यादों से भरा वीडियो

धर्मेंद्र की यादगार तस्वीरों से बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे फोटोग्राफर टीना देहल ने शेयर किया है।

“इस जादू के लिए शुक्रिया” — टीना देहल

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि धर्मेंद्र ने सबको बहुत कम उम्र में सिनेमा का जादू दिखाया और यह जादू हमेशा जिंदा रहेगा।

सनी देओल का पहला रिएक्शन

पिता के निधन के करीब आठ दिन बाद सनी देओल ने इस वीडियो पर रेड हार्ट इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

बॉबी और अभय देओल ने भी किया कमेंट

सनी के बाद बॉबी देओल और अभय देओल ने भी दिल वाला इमोजी पोस्ट किया और पिता-चाचा की यादों को सलाम किया।

धर्मेंद्र को मिला म्यूजिकल ट्रिब्यूट

प्रार्थना सभा का नाम था — “सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ”। मुंबई के ताज लैंड्स एंड में हुए इस कार्यक्रम में कई बड़े सितारे पहुंचे और धर्मेंद्र को संगीत के साथ श्रद्धांजलि दी।

फैंस कर रहे हैं संवेदनाएं व्यक्त

वीडियो पर लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा— “आपका परिवार बहुत खुशनसीब है कि आपके पास इतना महान इंसान था। हमारी तरफ से दिल से संवेदना।”

यह भी पढ़े: नयनतारा के जुड़वा बेटों का खास सरप्राइज

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/nayantharas-twins-cute-birthday-surprise/99408


 

Related to this topic: