प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

47वें जन्मदिन पर टीज़र रिलीज़

प्रभास की फिल्म 'फौजी' का टीज़र रिलीज़, अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते नजर आए अभिनेता

अभिनेता प्रभास के 47वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म 'फौजी' का टीज़र जारी कर दिया गया है।

प्रभास की फिल्म फौजी का टीज़र रिलीज़ अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते नजर आए अभिनेता

Fauzi film poster |

हैदराबाद (तेलंगाना)। अभिनेता प्रभास के प्रशंसकों ने अभिनेता के 47वें जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया, क्योंकि इस अवसर पर निर्माताओं ने उनकी आने वाली फिल्म 'फौजी' का टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें प्रभास एक निडर विद्रोही सैनिक के रूप में नजर आ रहे हैं।

फिल्म के टीज़र की शुरुआत एक गंभीर माहौल से

फिल्म के टीज़र की शुरुआत से ही एक गंभीर माहौल देखने को मिलता है, जिसकी शुरुआत बर्लिन में एड एडोल्फ़ हिटलर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच भारत में ब्रिटिश अत्याचार को लेकर हुई एक तनावपूर्ण ऐतिहासिक बातचीत से होती है। जैसे-जैसे टीज़र आगे बढ़ता है, यह एक अकेले विद्रोही योद्धा से परिचय कराता है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के दिलों में खौफ पैदा कर देता है। अभिनेता प्रभास ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस ट्रेलर को साझा किया। हानू राघवपुडी द्वारा निर्देशित, 'फौजी' का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है और इसे टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता नवीन येरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए स्लेटेड है।

अभिनेता के 47वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष सरप्राइज साझा

इस बीच, अभिनेता के 47वें जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने प्रभास के प्रशंसकों के लिए एक विशेष सरप्राइज साझा किया। टीम ने एक विशेष वीडियो जारी किया जिसमें प्रभास के 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल के सेट पर वापसी की एक झलक दिखाई गई है, जो इस बेहद लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के अगले अध्याय की ओर इशारा करती है। इस वीडियो में भैरव के रूप में सजे प्रभास को निर्देशक नाग अश्विन के साथ सेट पर काम करते हुए देखा जा सकता है।

(इनपुटः ANI)

यह भी पढ़ेंः फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा सख्त, नए विरोध से पहले देशभर में 70 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Related to this topic: