सूर्या और निर्देशक जीतू माधवन की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सीन' का टाइटल टीजर जारी हो गया है। फिल्म में सूर्या एक अलग अंदाज वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
चेन्नई: अभिनेता सूर्या की अगली फिल्म को आखिरकार टाइटल मिल गया है। 'विश्वनाथ एंड संस' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अभिनेता ने निर्देशक जीतू माधवन के साथ 'सीन' नामक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल टीज़र जारी किया है, जिसमें सूर्या एक एक्शन थ्रिलर में पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में नाज़रिया नाज़िम, नस्लेन, आनंदराज, लाल, राज प्रियन और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
इंस्टाग्राम हैंडल पर टाइटल टीज़र किया शेयर
टाइटल टीज़र वीडियो के अनुसार, सूर्या एक गैर-परंपरागत पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं जो सिगरेट पीते हुए अपराधियों को पकड़ते हुए दिखाई देते हैं। फिल्म का निर्माण ज्योतिका और सूर्या ने संयुक्त रूप से झागरम स्टूडियोज और 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। झागरम स्टूडियोज ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टाइटल टीज़र शेयर किया। यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
सूर्या की नई फिल्म का इंतजार
सूर्या की इस अपकमिंग फिल्म से पहले उनकी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' आ चुकी है, जिसका निर्देशन वेंकी अटुलुरी ने किया था। फिल्म का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। सूर्या इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं, जिनमें 'करुप्पू' और 'विश्वनाथ एंड संस' शामिल हैं। सीन' के अलावा, अभिनेता निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ होम्बले फिल्म्स के बैनर तले एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, साथ ही कई अन्य फिल्में भी निर्माणाधीन हैं।
(इनपुट: ANI)
ये भी पढ़ें- 'उड़ता तीर' का पहला पोस्टर जारी, आयुष्मान-सारा की जोड़ी मचाएगी धमाल