प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वारिस पठान बोले- धुरंधर 2 प्रोपेगेंडा फिल्म

धुरंधर 2 पर सियासी बयान: वारिस पठान बोले- प्रोपेगेंडा फिल्म

लखनऊ। धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।

धुरंधर 2 पर सियासी बयान वारिस पठान बोले- प्रोपेगेंडा फिल्म

Dhurandhar 2 The Revenge |

लखनऊ। धुरंधर 2: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक तरफ जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे यह बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

वारिस पठान का बयान

वारिस पठान ने फिल्म को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उनका मानना है कि फिल्में ज्ञान और मनोरंजन के लिए बननी चाहिए।

प्रोपेगेंडा फिल्म का आरोप

उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ पैसा कमाने के लिए इस तरह की फिल्में बनाते हैं और ऐसी फिल्में समाज का माहौल खराब कर सकती हैं।

फिल्म की कहानी क्या है

फिल्म की कहानी हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें उसका जासूसी सफर और बदले की कहानी दिखाई गई है।

स्टार कास्ट भी चर्चा में

फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनके अभिनय की भी चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े: डोरेमोन निर्देशक शिबायामा का निधन

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/doraemon-director-tsutomu-shibayama-dies/150134