प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फिल्म इंडस्ट्री में उम्र पर दोहरा रवैया क्यों?

फिल्म इंडस्ट्री में उम्र को लेकर दोहरा मापदंड क्यों? मोना सिंह ने उठाया सवाल

अभिनेत्री मोना सिंह ‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद जल्द ‘कोहरा 2’ में पुलिस अफसर की भूमिका में दिखेंगी और इंडस्ट्री में उम्र व महिलाओं के किरदारों पर खुलकर बोलीं।

फिल्म इंडस्ट्री में उम्र को लेकर दोहरा मापदंड क्यों मोना सिंह ने उठाया सवाल

Mona Singh |

उम्र से नहीं, किरदार से पहचान

मोना सिंह का कहना है कि उन्होंने कभी भी अपनी ऑन-स्क्रीन उम्र को लेकर चिंता नहीं की। 40 की उम्र में भी वह 50 या 60 साल के किरदार निभाने से पीछे नहीं हटतीं। उनके मुताबिक “मुझे पता है कि मैं कौन हूं। मुझे किसी को कुछ साबित नहीं करना है। अगर कोई किरदार मुझे रोमांचक लगता है, तो मैं उसे जरूर निभाती हूं।”

स्क्रीन पर बूढ़ी क्यों दिखती हैं?

मोना ने बताया कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वह पर्दे पर उम्रदराज क्यों नजर आती हैं। इस पर वह साफ कहती हैं कि “यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं किरदार निभा रही हूं, उम्र नहीं। अगर रोल अच्छा है, तो वही मेरे लिए जरूरी है।”

महिलाओं के लिए क्यों तय होती है सीमा?

एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं को उम्र के साथ कम मौके मिलने लगते हैं। उनके शब्दों में  “यह दुखद है कि हमारी इंडस्ट्री में महिलाओं की एक एक्सपायरी डेट मान ली जाती है।”

पुरुषों को उम्र की छूट, महिलाओं को नहीं

मोना ने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि 60 साल के पुरुष अभिनेता आज भी रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि “पुरुषों के लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनती, लेकिन महिलाओं को उसी उम्र में किनारे कर दिया जाता है।”

जो सही लगे, वही करती हूं

हालांकि, मोना सिंह ने साफ किया कि उन्होंने कभी इस सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उनके लिए सबसे अहम बात है — अच्छा काम और मजबूत किरदार।

यह भी पढ़े: डेबिट से आगे बढ़ा क्रेडिट कार्ड उपयोग में

https://www.primenewsnetwork.in/india/credit-card-usage-surges-over-debit-card/130976

Related to this topic: