प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

परिवार संग महाकाल पहुंचीं यामी, लिया आशीर्वाद

परिवार संग महाकाल के दरबार पहुंचीं यामी गौतम, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

अभिनेत्री यामी गौतम ने अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

परिवार संग महाकाल के दरबार पहुंचीं यामी गौतम लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

Yami Gautam Fans |

मंदिर पहुंचकर जाहिर की खुशी

यामी गौतम ने बताया कि उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के बारे में काफी सुना था, लेकिन पहली बार यहां आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करना उनके लिए बेहद खास और यादगार अनुभव रहा। यामी ने बताया कि वह पहले फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में उज्जैन आ चुकी हैं, लेकिन उस समय उन्हें मंदिर में दर्शन करने का मौका नहीं मिला था। इस बार परिवार के साथ आकर उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी की।

मंदिर की व्यवस्था की सराहना

दर्शन के बाद यामी ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां बेहतर इंतजाम किए गए हैं। महाकाल के दर्शन के दौरान यामी गौतम गुलाबी रंग के साधारण सलवार-सूट में नजर आईं। उनका सादगी भरा लुक लोगों को काफी पसंद आया।

यामी और आदित्य की प्रेम कहानी

यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म 'उरी' के दौरान हुई थी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और जून 2021 में शादी कर ली। मई 2024 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम वेदाविद रखा गया। यामी गौतम पिछले कुछ वर्षों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह आने वाले समय में कई नई फिल्मों में नजर आ सकती हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: ‘राख’ से चमकी दिव्या शर्मा, एक्टिंग की तारीफ

Related to this topic: