प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मोबाइल से पार्टी नेताओं से कांफ्रेंस की

ममता ने &quotबाहरी&quot लोगों से सावधान रहने की चेतावनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के तलत भवानीपुर इलाके में बाहरी लोगों की तादाद बढ़ने पर चिंता जताई है। भवानीपूरा उनकी विधानसभा सीट है।

ममता ने quotबाहरीquot लोगों से सावधान रहने की चेतावनी

ममता ने "बाहरी" लोगों से सावधान रहने की चेतावनी 

दार्जीलिंग से मोबाइल फोन से अपने पार्टी नेताओं से कांफ्रेंस की

कोलकाता . मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के तलत भवानीपुर इलाके में "बाहरी" लोगों की तादाद बढ़ने पर चिंता जताई है। भवानीपूरा उनकी विधानसभा सीट है। उनकी यह आशंका है कि विधानसभा चुनाव में बाहरी लोग द्वारा उनकी जीत को प्रभावित करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने अपनी पार्टी टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बाहरी लोगों से सावधान रहने को कहा। ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने दार्जीलिंग से मोबाइल फोन से अपने पार्टी नेताओं से कांफ्रेंस की।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भवानीपुर विधानसभा सीट के इलाके में बाहरी लोगों कीतादाद बढ़ रही है।इस बारे में ममता बनर्जी को जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि भवानीपुर इलाके में लोग से लोग आकर जमीर और फ्लैट खरीद रहे हैं। उनकी वजह से झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोग विस्थापित हो रहे हैं। यह समस्या भयावह होती जा रही है। आने वाले लोग कहां के हैं, उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया और कहा कि जो लोग पहले से रह रहे हैं वे बाहरी नहीं हैं।

कांफ्रेंस में टीएमसी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, कोलकाता नगर निगम के मेयर फिर बाद हाकिम समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। एसआईआर के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर के इलाके में बाहरी लोगों की तादाद बढ़ते जाने की बात कही और उस पर चिंता जताई ।

उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा इलाके में गरीब लोगों का टूट रहा है। उसकी जगह बहुमंजिला मकान व फ्लैट खड़े हो रहे हैं । गरीब लोग विस्थापित हो रहे हैं और वे कहीं चले जा रहे हैं । उन्होंने अपनी पार्टी नेताओं को कहा कि वे भवानीपुर समेत तमाम इलाकों पर नजर रखें। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा कि वोटर लिस्ट में वोटरों के नाम जुड़वाने और फर्जी लोगों के नाम हटवाने में अहम भूमिका होती है । ममता बनर्जी ने उन्हें भी सावधानी बरतने के लिए आगाह किया।

पार्टी सूत्रों ने यह संकेत किया कि अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उम्मीदवार हो सकती हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को लाख से अधिक वोटों के जिताने का लक्ष्य है।

इधर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा है कि भवानीपुर में गरीब लोगों को विस्थापित होने की जवाबदेही कोलकाता नगर निगम के मेयर की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चुनाव में ममता बनर्जी फ्लैटों में ताला लगवाना चाहती हैं?