प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

मप्र में 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले, कई अहम पदों पर बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

मध्य प्रदेश में 14 आईपीएस अधिकारियों के बड़े तबादले कई अहम पदों पर बदलाव

Police Administration |

भोपाल को मिला नया पुलिस कमिश्नर

 मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस तबादला सूची में राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है, जिससे पुलिस प्रशासन में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार भोपाल के नये पुलिस कमिश्नर बने-  तबादला आदेश के अनुसार, बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे राजधानी में कानून-व्यवस्था, यातायात और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है, जहां वे राज्य स्तर पर अपराध से जुड़े आंकड़ों और विश्लेषण का कार्य देखेंगे।

उमेश जोगा बने नये परिवहन आयुक्त

इसके अलावा, इस प्रशासनिक फेरबदल में उमेश जोगा को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनसे परिवहन व्यवस्था में सुधार और विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा की जा रही है।
पंकज कुमार श्रीवास्तव, स्पेशल डीजी एंटी नक्सल आपरेशन, एसटीएफ, सीआईडी, और सतर्कता को स्पेशल डीजी सीआईडी और स्शल डीजी सतर्कता पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। उनसे एंटी नक्सल आपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है।  केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद पदस्थापना का इंतजार कर रहे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मप्र पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बनाया गया है।  केपी वेंकटेश्वर राव, एडीजी नारकोटिक्स को एडीजी तकनीकी सेवा नियुक्त किया गया है। उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।  खेलो एमपी यूथ गेम्स के आयोजन के बीच गृह विभाग ने एडीजी अंशुमान यादव को संचालक खेल औऱ युवक कल्याण विभाग और राकेश गुप्ता को एडीजी और रेंज आईजी उज्जैन का प्रभाव सौंपा गया है।  डी श्रीनिवास वर्मा एडीजी पीएचक्यू को एडीजी नारकोटिक्स बनाया गया है। इसके साथ एडीजी एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा को एडीजी पीटीआरआई पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है। आईजी अभय सिंह को भोपाल आईजी देहात से हटाकर आईजी योजना पीएचक्यू बनाया गया है। उधर हरिनारायण चारी मिस्रा को आईजी एससीआरबी बनाया गया है। संजय कुमार आईजी बालाघाट को पुलिस आयुक्त भोपाल, संजय तिवारी आईजी योजना को आईजी भोपाल देहात, चेत्रा एन आईजी एससीआरबी पीएचक्यू को आईजी शहडोल औऱ ललित शाक्यवार आईजी शिकायत औऱ मानव अधिकार पीएचक्यू को आईबी बालाघाट जोन भेजा गया है। 

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

गृह विभाग द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।तबादलों के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल देखी जा रही है, वहीं नए पदस्थ अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद कई स्तरों पर बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़े: गिरिराज ने ममता की मांग का विरोध किया

https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-opposes-mamata-banerjees-demand/131064

Related to this topic: