प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

केंद्र बजट से लखनऊ मेट्रो को ₹1450 करोड़

केन्द्रीय बजट से लखनऊ मेट्रो को मिले ₹1450 करोड़

लखनऊ। केंद्रीय बजट 2026-27 में लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के लिए केंद्र सरकार ने ₹1450 करोड़ की राशि मंजूर की है।

केन्द्रीय बजट से लखनऊ मेट्रो को मिले ₹1450 करोड़

Lucknow Metro |

तीन महीने में शुरू होने की उम्मीद

केंद्रीय बजट 2026-27 में लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण के लिए केंद्र सरकार ने ₹1450 करोड़ की राशि मंजूर की है। इस धनराशि के आवंटन से ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के अंतर्गत चारबाग से बसंतकुंज तक 11.16 किमी लंबी ब्लू लाइन के निर्माण में तेजी आएगी। इस विस्तार से लखनऊ के पुराने और पश्चिमी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। लखनऊ मेट्रो के दूसरे फेज में चारबाग से बसंतकुंज के बीच निर्माण कार्य तीन महीने में शुरू होने की संभावना है। मंजूर डीपीआर के अनुसार इस फेज में कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें सात भूमिगत और पांच एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं।

इन स्टेशनों से जुड़ेगा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

भूमिगत स्टेशनों में चारबाग, गौतमबुद्धनगर, अमीनाबाद, पांडेगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक शामिल हैं। वहीं एलिवेटेड स्टेशनों में ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज स्टेशन होंगे।

तीन चरणों में पूरा होगा सेकेंड फेज

मेट्रो सेकेंड फेज का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में बसंतकुंज में 40 एकड़ में डिपो का निर्माण होगा। इसके बाद एलिवेटेड सेक्शन और अंत में भूमिगत स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा।

कुल लागत ₹5,801 करोड़

इस परियोजना की कुल लागत ₹5,801 करोड़ आंकी गई है, जिसे केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वित्तपोषित करेंगी। लखनऊ मेट्रो फेज-II के लिए केंद्र सरकार ₹1450 करोड़ देगी, जबकि इतनी ही राशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। शेष धनराशि बैंक ऋण के माध्यम से जुटाई जाएगी।

टेंडर जारी, निर्माण जल्द

यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने एलिवेटेड सेक्शन के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य पांच वर्ष निर्धारित किया गया है।

सर्वे पूरे, विदेशी निवेश की कोशिश

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए ग्राउंड और जियोटेक्निकल सर्वे पूरे कर लिए गए हैं। साथ ही विदेशी निवेश को आकर्षित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। चारबाग, मेडिकल कॉलेज और चौक चौराहे पर बनने वाले मेट्रो स्टेशनों की लोकेशन मुख्य चौराहों से करीब 500 मीटर आगे या पीछे हो सकती है।

यह भी पढ़े: ममता बनर्जी का आरोप: बजट में बंगाल की उपेक्षा

https://www.primenewsnetwork.in/india/mamata-banerjee-alleges-bengal-ignored-in-budget/131564

 

Related to this topic: