प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सतपुड़ा से बांधवगढ़ जाएंगे 27 बायसन

सतपुड़ा से बांधवगढ़ भेजे जाएंगे 27 बायसन

नर्मदापुरम।नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) से बायसन (गौर) को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेजने का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

सतपुड़ा से बांधवगढ़ भेजे जाएंगे 27 बायसन

Bandhavgarh Tiger Reserve |

छह दिन चलेगा अभियान-

नर्मदापुरम।नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर) से बायसन (गौर) को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भेजने का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। यह अभियान 27 जनवरी तक चलेगा, जिसके तहत कुल 27 बायसन को शिफ्ट किया जाएगा।वन विभाग के अनुसार, इस स्थानांतरण अभियान को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 300 कर्मचारियों की टीम तैनात की गई है। बायसन को जंगल से सुरक्षित पकड़ने और परिवहन में हाथियों की भी मदद ली जाएगी। यह अभियान छह दिनों तक चलेगा, जिसमें विशेष निगरानी रखते हुए बायसन को ट्रेंकुलाइज कर तय प्रक्रिया के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से बांधवगढ़ क्षेत्र में जैव विविधता को मजबूती मिलेगी और बायसन की संख्या में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।वन विभाग पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए है, ताकि वन्यजीवों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

यह भी पढ़े: मप्र ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट से राहत

https://www.primenewsnetwork.in/india/sc-relief-in-mp-obc-reservation-case/105649

Related to this topic: