Delhi : नई दिल्ली। देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कथित तौर पर बदनाम करने के प्रयासों की आलोचना की है..
272 हस्तियों ने राहुल और कांग्रेस पर साधा निशाना, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को बदनाम करने के प्रयासों की आलोचना
|
Delhi : नई दिल्ली। देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को कथित तौर पर बदनाम करने के प्रयासों की आलोचना की है। उन्होंने इसके लिए एक खुला पत्र लिखा है। पत्र लिखने वालों में 16 न्यायाधीश, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह और 133 सेवानिवृत्त सशस्त्र बल अधिकारी शामिल हैं।
पत्र में लिखा है कि हम सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक, इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं कि भारत के लोकतंत्र पर बल प्रयोग से नहीं, बल्कि उसकी आधारभूत संस्थाओं के विरुद्ध जहरीली बयानबाजी की बढ़ती लहर से हमला हो रहा है। कुछ राजनेता, वास्तविक नीतिगत विकल्प प्रस्तुत करने की बजाए अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति के तहत भड़काऊ लेकिन निराधार आरोपों का सहारा ले रहे हैं।
विपक्ष के नेता ने चुनाव आयोग पर बार-बार हमला किया
पत्र में लिखा है, भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम और उपलब्धियों पर सवाल उठाकर और न्यायपालिका, संसद और उसके संवैधानिक पदाधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाकर उन्हें कलंकित करने के उनके प्रयासों के बाद, अब भारत के चुनाव आयोग की बारी है कि उसकी ईमानदारी और प्रतिष्ठा पर व्यवस्थित और षड्यंत्रकारी हमले हों। खुले खत में आगे और लिखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता ने चुनाव आयोग पर बार-बार हमला किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि चुनाव आयोग वोटों की चोरी में शामिल है और उन्होंने दावा किया है कि उनके पास 100 प्रतिशत सबूत हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-minister-mamata-banerjee-demanded-suspension-of-sir-in-west-bengal/98149