प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

तेलंगाना में क्रूरता

तेलंगाना में क्रूरता: 300 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारा, सरपंच और पंचायत सचिव गिरफ्तार

तेलंगाना राज्य के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में क्रूरता की हदें पार करते हुए 300 से अधिक आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन देकर बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है।

तेलंगाना में क्रूरता 300 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारा सरपंच और पंचायत सचिव गिरफ्तार

फाइल फोटो |

जगतियाल। तेलंगाना राज्य के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली गांव में क्रूरता की हदें पार करते हुए 300 से अधिक आवारा कुत्तों को जहर का इंजेक्शन देकर बेरहमी से मारने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सरपंच और पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है।

मुदावत प्रीति ने दर्ज कराई FIR

नागरकुरनूल जिले के हाथिपुर गांव निवासी दशरथ की 22 वर्षीय बेटी मुदावत प्रीति ने इस संबंध में 23 जनवरी को थाने में मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने अपने बयान में बताया कि उन्हें शेख जावेद से जानकारी मिली कि पेगडापल्ली गांव में लगभग 300 आवारा कुत्तों को ज़हरीले पदार्थ का इंजेक्शन लगाकर मार दिया गया है।

संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज

FIR से मिली जानकारी के मुताबिक यह काम कथित तौर पर A1 - पेगडापल्ली गांव के सरपंच, A2 - ग्राम पंचायत सचिव, और अन्य लोगों ने मिलकर किया था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/lawyer-imaan-mazari-and-husband-arrested-in-islamabad-lawyers-call-for-strike/120907

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील ईमान मजारी और पति गिरफ्तार, वकीलों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

Related to this topic: