प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेलंगाना के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

तेलंगाना के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 6 लड़कियां बेहोश, अस्पताल में भर्ती

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अलवाल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ।

तेलंगाना के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 6 लड़कियां बेहोश अस्पताल में भर्ती

6 girls found unconscious in hostel room after AC blast |

मेडचल-मलकाजगिरी। तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अलवाल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां एक नाइन एजुकेशन नाम के लड़कियों के हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में धमाका हुआ और आग लग गई। इस हादसे में छह लड़कियां बेहोश हो गईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई। जब तक इमरजेंसी फायर टीम मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों ने अपनी मदद से आग पर काबू पा लिया और छह लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4:40 बजे यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण एसी में धमाका हुआ। एक कमरे में छह लड़कियां बेहोश पाई गईं। हालांकि, स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-and-bangladesh-can-be-catalysts-for-each-others-growth/130538

भारत-बांग्लादेश एक-दूसरे के लिए बन सकते हैं उत्प्रेरक

Related to this topic: