प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दमन में दो पैकेजिंग कंपनियों में लगी भीषण आग

दमन में दो पैकेजिंग कंपनियों में लगी भीषण आग, एक संयंत्र पूरी तरह जलकर हुआ राख

दमन में सोमवार को दो पैकेजिंग कंपनियों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जिससे धुंए के बड़े गुबार उठने लगे।

दमन में दो पैकेजिंग कंपनियों में लगी भीषण आग एक संयंत्र पूरी तरह जलकर हुआ राख

A massive fire broke out at two packaging companies in Daman |

दमन। दमन में सोमवार को दो पैकेजिंग कंपनियों में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई जिससे धुंए के बड़े गुबार उठने लगे। घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। आग लगने की इस घटना में एक कंपनी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। 

height=668

फायर ऑफिसर दमन, राजेश मारगे ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तब आग भीषण रूप ले चुकी थी और पूरा उद्योग जल रहा था। उन्होंने बताया कि सुबह 11:45 बजे से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। एक प्लांट पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ujjain-municipal-corporation-removes-illegal-construction-near-mahakal-chowk/103731

उज्जैन में महाकाल चौक के पास नगर निगम ने हटाया अवैध निर्माण

Related to this topic: