प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वंदे मातरम पर संसद में विशेष चर्चा से युवा...

वंदे मातरम पर संसद में विशेष चर्चा से युवा समझेंगे इसका महत्व: चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हो रही संसद की विशेष चर्चा को महत्वपूर्ण बताया।

वंदे मातरम पर संसद में विशेष चर्चा से युवा समझेंगे इसका महत्व चिराग पासवान

चिराग पासवान |

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर हो रही संसद की विशेष चर्चा को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस अवसर से युवाओं को इस राष्ट्रीय गीत का महत्व समझने में मदद मिलेगी, जिसने स्वतंत्रता सेनानियों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई थी।

पासवान ने कहा, "यह चर्चा सिर्फ 150 साल पूरे होने का जश्न नहीं है, बल्कि आने वाले 150 सालों की नींव मजबूत करने के लिए भी जरूरी है। आज की बहस बहुत जरूरी है क्योंकि इससे युवाओं को वंदे मातरम का महत्व समझ आएगा।” उन्होंने बताया कि एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार में NDA की जीत के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उम्मीद जताई कि संसद में वंदे मातरम पर व्यापक और गंभीर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, “ये अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री इस विषय पर चर्चा करेंगे। वंदे मातरम और जय हिंद हमारे देश की संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नारे हैं। लेकिन वही सरकार जिसने पहले इन नारों पर रोक का नोटिफिकेशन जारी किया था, जब आज इस पर चर्चा करती है तो यह हास्यास्पद लगता है। आशा है यह बहस राजनीति से ऊपर उठकर देशहित में होगी और इसका उपयोग पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए एजेंडा नहीं बनेगा।”

इस विशेष चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया और वंदे मातरम से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की। सरकार की तरफ से लोकसभा में इस विषय पर बोलने के लिए तीन घंटे का समय तय किया गया है, जबकि पूरे चर्चा सत्र के लिए कुल 10 घंटे निर्धारित किए गए हैं। यह बहस मंगलवार को राज्यसभा में भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/zelensky-to-meet-european-leaders-to-discuss-ending-ukraine-war/100412

यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर बातचीत के लिए यूरोपियन नेताओं से मिलेंगे ज़ेलेंस्की

Related to this topic: