प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

'हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक क

'हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम...' जीएसटी टैक्स स्लैब के बदलाव पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी टैक्स स्लैब मैं बदलाव किए गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जानकारी दी कि कुछ सामानों को टैक्स फ्री किया गया..

हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम जीएसटी टैक्स स्लैब के बदलाव पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

 

 

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है. जीएसटी टैक्स स्लैब मैं बदलाव किए गए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जानकारी दी कि कुछ सामानों को टैक्स फ्री किया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (3 सितंबर) को बताया कि कुछ सामान ऐसे भी हैं जिन्हें टैक्स फ्री कर दिया गया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है. एस जयशंकर ने कहा कि  प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को इस ऐतिहासिक और जरूरी कदम के लिए हार्दिक धन्यवाद.

एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने इसके जरिए कहा, प्रधानमंत्री  की स्वतंत्रता दिवस की घोषणा को लागू करते हुए जीएसटी काउंसिल ने आज अगली पीढ़ी के जीएसटी को अपनाने का फैसला किया है. यह फैसला भारत में चल रही परिवर्तन यात्रा पर बड़ा प्रभाव डालेगा. सरकार के जीवनयापन और नरेंद्र मोदी व्यवसाय करने की सुगमता को बेहतर बनाने के प्रयासों पर भी बड़ा असर होगा. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई.

एक परिवर्तनकारी कदम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ये सुधार एक परिवर्तनकारी कदम हैं, जो किसानों, एमएसएमई, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को राहत देंगे, साथ ही पूरे भारत में व्यापार करने में आसानी सुनिश्चित करते हैं. यह केवल एक नीतिगत बदलाव नहीं, यह नागरिकों को सशक्त बनाने और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है.

आपको बता दें कि जीएसटी के स्लैब में बड़ा बदलाव हुआ है. अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के स्लैब हैं. पहले 5 टैक्स सलैब थे. अब उन टैक्स स्लैब को हटा दिया गया है. नई जीएसटी 22 सितंबर से लागू होगी. बता दें कि दवाओं और रोजमर्रा के कुथ जरूरी सामान और शिक्षा से जुड़े सामान को टैक्स स्लैब के दायरे में नहीं आएंगे, इसका मतलब है कि ये टैक्स फ्री कर दिए गए हैं. इन से जुड़े सामानों पर कोई  टैक्स नहीं लगेगा. इसमें दूध, पनीर आदि शामिल है.  

Main Image / Video