प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर हमला

भिषेक बनर्जी ने कहा: कोर्ट में भाजपा को हराया, विधानसभा में भी हराएंगे

टीएमसी के अभिषेक बनर्जी ने बारासात में कहा कि कोर्ट में भाजपा को हराया, अब विधानसभा चुनाव में भी हराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला किया।

भिषेक बनर्जी ने कहा कोर्ट में भाजपा को हराया विधानसभा में भी हराएंगे

Abhishek Banerjee |

अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर हमला

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने उत्तर चौबीस परगना जिले के मुख्यालय बारासात के कोर्ट मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित सभा में कहा कि टीएमसी ने भाजपा को कोर्ट में हराया है, उसे अब विधान सभा चुनाव में हराएगी। उन्होंने एक साथ केद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। टीएससी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए अंतरिम फैसले से प्रफुल्लित अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग पर टीएमसी की मांगों की लगातार उपेक्षा करने और किसी पार्टी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। किसी पार्टी का उनका इशारा भाजपा की ओर था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठी और रोहिंग्या बता कर वैध वोटरों के नाम काटने की शाजिश हो रही है। टीएमसी इस सजिश को कामयाब नहीं होने देगी।  उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में चुनाओं मे भाजपा जिस तरह जीत गई, वह पश्चिम बंगाल में नहीं होगा। उन राज्यों में भाजपा की वोट चोरी नहीं पकड़ में आई लेकिन पश्चिम बंगाल में उसकी वोट चोरी पकड़ में आ गई है।  उन्होंने केद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल की हक मारी, विकास की विभिन्न योजनाओं की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को अच्छ सबक सिखाया जाएगा। उन्होने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए यह दावा किया कि केंद्र सरकार की बिना सहायता से ही राज्य सरकार ने इस रज्य का विकास किया है। भाजपा साशित राज्यों में पश्चिम बंगाल के मजदूरों पर हो रहे हमले और की जा रही उनकी हत्या की घटनाओं पर रोष जताया।

यह भी पढ़े:शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स टूटा

https://www.primenewsnetwork.in/india/markets-fall-sensex-drops-324-points/105521

Related to this topic: