प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आरोपी डॉक्टरों ने कई बड़े खुलासे किए

Delhi Blast : आरोपी डॉक्टरों ने कई बड़े खुलासे किए, सिग्नल ऐप का कर रहे थे यूज..जानें पूछताछ में क्या - क्या बताया?

Delhi Blast Case : जैश ए मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल में पकड़े गए आरोपी डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस लगातार आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है. ऐसे में बड़े – खुलासे सामने आ रहे हैं..

delhi blast  आरोपी डॉक्टरों ने कई बड़े खुलासे किए सिग्नल ऐप का कर रहे थे यूजजानें पूछताछ में क्या - क्या बताया

Delhi Blast : आरोपी डॉक्टरों ने कई बड़े खुलासे किए, सिग्नल ऐप का कर रहे थे यूज..जानें पूछताछ में क्या - क्या बताया? |

Delhi Blast Case : जैश ए मोहम्मद के फिदायीन मॉड्यूल में पकड़े गए आरोपी डॉक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस लगातार आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है. ऐसे में बड़े – खुलासे सामने आ रहे हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मॉड्यूल के तार कहां तक जुड़े हुए हैं? इस मॉड्यूल की किस – किस ने मदद की?

पुलिस ने आरोपी डॉक्टरों से पूछताछ की तो कई खुलासे हुए. आरोपी डॉक्टरों के मोबाइल फोन से कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं. उनके मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की गई. सिग्नल ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे. सिग्नल ऐप पर एक ग्रुप बनाए हए थे. इस ग्रुप का एडमिन फरार मॉड्यूल सरगना डॉक्टर मुजफ्फर था. इस ग्रुप के सदस्य डॉक्टर उमर, डॉक्टर मुजम्मिल, आदिल और डॉक्टर शाहीन भी शामिल थे. जांच अधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर उमर की अहम भूमिका थी. डॉक्टर उमर या उसके साथी कोई कैमिकल या ट्रायएसिटोन ट्राइपरॉक्साइड खरीदता था. इस ग्रुप में उसकी जानकारी विस्तृत रूप से दी जाती थी. डिजिटल फुट प्रिंट्स से यह पता लगा गया कि अमोनियम नाइट्रेट, TATP, सल्फर डाईऑक्साइड समेत अधिकांश विस्फोटक केमिकल जैसी सामग्री उमर ने ही जुटाई थी. 

मुजम्मिल को दी गई थी जिम्मेदारी

खरीदी गई सामग्रियों को डॉक्टर मुजम्मिल सुरक्षित रखता था. जिम्मेदारी उसे दी गई थी. जांच में पता चला कि मुजम्मिल के किराए के घर में केमिकल का स्टॉक रखा जाता था तो मुजम्मिल उसकी तस्वीरें ग्रुप में शेयर करता था. सारा सामान सुरक्षित ढंग से आ चुका है. धामाके में इस्तेमाल की जाने वाली i20 कार की खरीद की जानकारी उमर ने ग्रुप में शेयर की थी. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-addressed-the-ramnath-goenka-lecture/97962

Ramnath Goenka Lecture : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा, अभी 14 नवंबर को जो नतीजे आए हैं, वो आपको याद ही होंगे. इन ऐतिहासिक नतीजों के साथ एक और बात बहुत अहम रही है. कोई भी लोकतंत्र में लोगों की बढ़ती भागीदारी को नजरअंदाज नहीं कर सकता. पीएम मोदी दिल्ली में रामनाथ गोयनका लेक्चर को संबोधित कर रहे थे.

Related to this topic: