प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पाकिस्तान हमले में अफगान आत्मघाती शामिल

दोनों आत्मघाती हमलावर अफगान थे : पाक गृहमंत्री

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को कहा कि इस सप्ताह देश में हुए दो आत्मघाती बम विस्फोट अफगान नागरिकों ने किए। इनमें से एक विस्फोट राजधानी इस्लामाबाद में हुआ।

दोनों आत्मघाती हमलावर अफगान थे  पाक गृहमंत्री

इस्लामाबाद अदालत के बाहर 12 की मौत, 27 घायल

संसद के लाइव प्रसारण वाले सत्र में नकवी ने पुष्टि की कि दोनों हमलावर अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसे थे। इस बयान पर काबुल की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
नकवी को इस्लामाबाद की निचली अदालत के बाहर हुए हमले के बाद बयान दे रहे थे। इसमें एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस गश्ती वाहन के पास खुद को उड़ा लिया। इस धमाके में 12 लोग मारे गए और 27 घायल हो गए। गृहमंत्री ने बताया कि मंगलवार को जी-11 इलाके की अदालत के बाहर दोपहर 12:39 बजे (स्थानीय समय) हमलावर ने पुलिस वाहन के पास विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। 

इससे पहले सोमवार को दक्षिण वजीरिस्तान जिले में ( अफगान सीमा के करीब) एक अन्य हमलावर ने सेना द्वारा संचालित सैन्य स्कूल के मुख्य द्वार पर विस्फोटकों से भरे वाहन को भिड़ा दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, उसके बाद आतंकवादियों ने स्कूल में घुसपैठ की और पाकिस्तानी सैनिकों से 24 घंटे से ज्यादा चली मुठभेड़ में सभी मारे गए।

कहा- हमारे पास जवाब देने की परी क्षमता है

इससे पहले रक्षामंत्री ने एक्स पर इस्लामाबाद हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि काबुल के शासक पाकिस्तान में आतंकवाद रोक सकते हैं, लेकिन इसे इस्लामाबाद तक लाना एक स्पष्ट संदेश है। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के पास जवाब देने की पूरी क्षमता है और अल्लाह की मर्जी से हम सक्षम हैं। मंत्री ने कहा कि काबुल के साथ बातचीत की कोई उम्मीद नहीं, क्योंकि पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग सोचते हैं कि पाकिस्तानी सेना सिर्फ अफगान-सीमा या बलूचिस्तान के दूरदराज इलाकों में लड़ रही है, उन्हें इस्लामाबाद अदालत पर हुए हमले को चेतावनी माननी चाहिए। यह पूरे पाकिस्तान के लिए युद्ध है, जहां सेना रोज बलिदान दे रही है और जनता को सुरक्षित रख रही है।

 

यह भी पढ़े: आई झूठ से कॉन्ट्रैक्ट रद्द, 200 करोड़ का नुकसान

https://www.primenewsnetwork.in/india/contract-canceled-due-to-ai-false-info-200-cr-loss/97610

Related to this topic: