PM Modi to Northeast : पीएम मोदी वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. वह 71,850 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देंगे. पीएम मोदी मिजोरम पहुंचे. उन्होंने बैराबी – सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया.
PM Modi to Northeast : पीएम मोदी मिजोरम पहुंचे. उन्होंने बैराबी – सैरांग नई रेलवे लाइन का उद्घाटन किया. मजोरम के बाद मणिपुर पहुंच गए हैं. यहां वह कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी गुवाहाटी में भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती समारोह और कोलकाता में संयुक्त कमांडर सम्मेलन – 2025 का उद्घाटन करेंगे.
पीएम मोदी चुराचांदपुर पहुंचेंगे. मणिपुर की राजधानी इंफाल जाएंगे. चुराचांदरपुर कुकी समुदाय का गढ़ माना जाता है.वो जिला भी है. जहां सबसे ज्यादा हिंसा रिपोर्ट हुई थी. 260 लोग मारे गए थे. हजारों लोग बेघर हो गए थे. पीएम मोदी चुराचांदपुर में विस्थापित लोगों से मिलेंगे. वे 7,300 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इंफाल मैतेई समुदाय का गढ़ माना जाता है. वह 1,200 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. पीएम मोदी 13 से 15 सितंबर तक पूर्वोत्तर दौरे पर रहेंगे. इसमें मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल शामिल है. वह 71,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
कांग्रेस पर बोला हमला
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि उस दौर में दवाओं, टेस्ट किट और इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी भारी टैक्स लगाया जाता था. यही वजह थी कि स्वास्थ्य सेवाएं महंगी थीं और आम परिवारों के लिए इंश्योरेंस लेना मुश्किल था. उन्होंने कहा कि आज की स्थिति बदल गई है और अब स्वास्थ्य सेवाएं तथा इंश्योरेंस आम लोगों की पहुंच में आ गए हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/570cb78b/7d55fd96/breakingdetails/spicejet-planes-wheel-fell-off-at-the-airport-emergency-landing-made-46684