प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महंगाई दर में तेज गिरावट रही वजह

कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले गिरी

देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को हमेशा सहारा देने वाले कृषि क्षेत्र में इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है।

कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले गिरी

कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर पिछले साल के मुकाबले गिरी

महंगाई दर में तेज गिरावट रही वजह

नई दिल्ली। 
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को हमेशा सहारा देने वाले कृषि क्षेत्र में इस वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में पिछले साल के मुकाबले गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के दौरान कृषि, वानिकी और मत्स्य क्षेत्र में सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में वास्तविक हिसाब से 3.5 प्रतिशत वृद्धि हुई है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 4.1 प्रतिशत की तुलना में कम है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से आज जारी डाटा के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तिमाही अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में जुलाई से सितंबर के दौरान कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का नॉमिनल जीवीए महज 1.8 प्रतिशत बढ़ा है। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 7.6 प्रतिशत की तुलना में कम है। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में तेज गिरावट के कारण ऐसा हुआ है। 

सांख्यिकी विभाग के डाटा के अनुसार वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में नॉमिनल टर्म में कृषि एवं संबंधित गतिविधियों का जीवीए 3.2 प्रतिशत था। यह भी वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि के 7.5 प्रतिशत की तुलना में बहुत कम था।

बैंक ऑफ बड़ौदा में मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने अगली तिमखही में बे। तर ग्रोथ की उम्मीद जतायी है। उन्होंने षकहा, 'खरीफ की फसल अच्छी रहने के कारण कृषि क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहने की उम्मीद है। इसका असर तीसरी तिमाही में अधिक नजर आएगा।' उन्होंने कहा कि जुलाई से सितंबर की अवधि सामान्यतया ऐसी ही रहती है, जब खरीफ की फसल की बोआई होती है रबी की फसल तैयार हो चुकी होती है। खरीफ की बुवाई जून में शुरू होती है और कटाई अक्टूबर में शुरू हो जाती है। जीवीए से खरीफ की शुरुआती फसल का भी पता चलता है। कृषि और 2025 में बंपर मॉनसून की असली तस्वीर आने वाली तिमाहियों में सामने आयेगी।

Related to this topic: