प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

भारत मंडपम में AI Impact Summit...

AI Impact Summit 2026 : भारत मंडपम में AI अत्याधुनिक तकनीक , जानें क्या है खास?

नई दिल्ली। भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 आयोजन हो रहा है. यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा..

ai impact summit 2026  भारत मंडपम में ai अत्याधुनिक तकनीक  जानें क्या है खास

AI Impact Summit 2026 : भारत मंडपम में AI अत्याधुनिक तकनीक , जानें क्या है खास? |

नई दिल्ली। भारत मंडपम में AI Impact Summit 2026 आयोजन हो रहा है. यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा. इसे एआई महाकुंभ भी कहा जा रहा है. इस समिट में देश और विदेश की प्रमुख टेक कंपनियां आकर आर्टिफिशियल इंटिलिजेंस की तकनीकें पेश कर रही हैं. हर क्षेत्र में AI का प्रभाव रहा. इसमें ऑटोमोबाइल, आस्था रोबोटिक्स और खेल और पर्सनल टेक्नोलॉजी शामिल है.

टाटा कंसल्टेंसी ने सर्विस TCS ने स्मार्ट कार का डेमो दिखाया. इस कार में कई अत्याधुनिक फीचर हैं. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम ADAS, कोहरे में बेहतर विजन, लेन - चेंज असिस्ट और ऑटो पार्किंग, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल है. 

अब भारत फ्यूजर ऑटो टेक्नोलॉजी विकसित करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रहा है. इसके साथ ही गूगल ने एआई क्रिकेट कोच प्रदर्शित किया. AI वीडियो का विश्लेषण करेगा. इसमें बैटिंग स्टांस, तकनीकी कमियां और टाइमिंग शामिल है.

होलोग्राम तकनीक का नजारा

रिलायंस जीयो का होलोट्यूब स्टॉल समिट में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र बना रहा. यहां होलोग्राम तकनीक का नजारा दिखा. इसमें भगवान कृष्य और विष्णु के डिजिटल अवतार दिखाई दिए. गीता से जुड़े प्रश्नों के उत्तर भी थे. समिट में तकनीक और आस्था का संगम दिखाई दिया.

अत्याधुनिक रोबोट - वस्तु को पहचानने और निर्णय लेने की क्षमता

AI Impact Summit में अत्याधुनिक रोबोट दिखाई दिए. यह सिर्फ तय कमांड पर काम नहीं कर रहे, बल्कि इन रोबोटो में वस्तुओं को पहचानने और निर्णय लेने की क्षमता भी दिखी. डेमो के दौरान दिखाया गया कि रोबोट यह तय कर रहा था कि किस वस्तु को उठाना है और कहां रखना है. ऐसा माना जा रहा है कि इस तकनीक से फैक्ट्री संचालन में बड़ा बदलाव आ सकता है. 

समिट में रोबोटिक डॉग ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया. समिट में रोबोटिक डॉग ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया. यह कमांड से काम करता नजर आया. इसमें दौड़ना, रुकना और दिशा बदलना शामिल है. भारत अब सिर्फ तकनीक का उपभोक्ता ही नहीं रहा, बल्कि नवाचार और निर्माण में भी अग्रणी भूमिका निभाएगा. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101
 

Related to this topic: