प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए AIMIM बी. सुदर्शन ..

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए AIMIM बी. सुदर्शन रेड्डी को देगी समर्थन, ओवैसी बोले - सम्मानित न्यायविद के रूप में पहचान..

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए aimim बी सुदर्शन रेड्डी को देगी समर्थन ओवैसी बोले -  सम्मानित न्यायविद के रूप में पहचान

ओवैसी, प्रमुख, एआईएमआईएम |

Owaisi : उपराष्ट्रपति पद के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने का ऐलान किया है. एआईएमआईएम प्रमुथ असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पार्टी के समर्थन की बात की. ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने उनसे संपर्क किया और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी के समर्थन का अनुरोध किया. बी. सुदर्शन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश में वकालत पूरी की और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूम में भी काम किया है. 

जनवरी 2007 में सर्वोच्य न्यायालय के जज नियुक्त किए गए थे. जुलाई 2011 में रिटायर हुए थे. ओवैसी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि न्यायमूर्ति रेड्डी एक हैदराबादी हैं और एक सम्मानित न्यायविद के रूप में उनकी पहचान है. मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना से जुड़े होने के नाते यह समर्थन उनके लिए गर्व की बात है. 

आगे ओवैसी ने बताया...

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी 'एआईएमआईएम' ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के इस अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और वे न्यायमूर्ति रेड्डी का समर्थन करेंगे. ओवैसी ने समर्थन दे दिया है. इससे तेलंगाना की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है. इससे विपक्ष की स्थिति और मजूबत हो गई है.ओवैसी ने इस कदम को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा वाला बताया है. अब एनडीए के उम्मीदवार की बात करें तो उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए राज्यपाल सी. पी राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया था. बताते चलें कि स्वास्थय् कारणों के चलते जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/0da70f06/09fbab8c/breakingdetails/tv-actor-accused-in-rape-case-victim-fir-lodge-against-him-46020

 

 

 

Related to this topic: