प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना प्रमुख..

'कुछ ही घंटों में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया...', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना प्रमुख

Air Force Chief : भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार 21 जनवरी 2026 युद्ध की प्रकृति पर अपनी बात रखी. वायु सेना चीफ ने कहा कि..

कुछ ही घंटों में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना प्रमुख

'कुछ ही घंटों में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया...', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना प्रमुख |

Air Force Chief : भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित 22वें सुब्रतो मुखर्जी सेमिनार को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध की प्रकृति पर बात की. वायुसेना चीफ ने कहा कि चाहे युद्ध क्षेत्रों से लोगों को बाहर निकालना हो, जैसा कि वायुसेना ने सूडान में किया या आतंकी ढांचे और आतंकवादियों पर हमला करना हो. भारतीय वायुसेना ने हर जगह अपनी क्षमता साबित की है.

वायुसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए कहा कि वायुसेना ने पाकिस्तान में कुछ ही घंटों में कई ठिकानों पर हमला कर उन्हें घुटने टेकने पर मजबूर किया. ये हमारी वायुसेना की ताकत थी, जिसने हर जगह कमाल किया.

वायुसेना चीफ ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि सैन्य शक्ति ही राष्ट्रीय शक्ति का अंतिम मापदंड है. आर्थिक रूप से मजबूत होने पर भी कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता. हमारे अपने देश का उदाहरण लीजिए, एक समय में हम और चीन मिलकर विश्व के 60 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को नियंत्रित करते थे, लेकिन इसके बावजूद हम पर कब्जा कर लिया गया और हमें उपनिवेश बना दिया गया.

'वेनेजुएला और इराक इसके हालिया उदाहरण'

उन्होंने कहा कि हर देश को एक मजबूत सेना की जरूरत होती है, क्योंकि आपके पास यह नहीं है तो कोई भी आप पर हमला कर सकता है. वेनेजुएला और इराक इसके हालिया उदाहरण हैं. सैन्य शक्ति महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है. उस सैन्य शक्ति का उपयोग करने की इच्छाशक्ति. जब तक आपमें वह इच्छाशक्ति नहीं होगी, आप संयम बरतते रह सकते हैं, लेकिन वह संयम कमजोरी समझा जाएगा. जब आप मजबूत होते हैं और संयम बरतते हैं, तभी उसे एक क्षमता के रूप में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749

Related to this topic: