प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने का प्रयास?..

एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने का प्रयास? यात्री कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा, फिर..

Air India : एयर इंडिया का विमान बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा था. इसी दौरान पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया. हाईजैक होने के डर से सही पासकोड डालने पर भी कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला...

एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने का प्रयास यात्री कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा फिर

एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने का प्रयास? यात्री कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा, फिर.. |

Air India : एयर इंडिया का विमान बेंगलुरु से वाराणसी जा रहा था. इसी दौरान पैसेंजर ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया. हाईजैक होने के डर से सही पासकोड डालने पर भी कैप्टन ने दरवाजा नहीं खोला. बताया जा रहा है कि इसके साथ 8 अन्य साथी भी विमान में थे. इन यात्रियों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि सभी से सीआईएसएफ पूछताछ कर रही है. 

एयर इंडिया ने बताया, हमें वाराणसी जाने वाले विमान को लेकर जानकारी मीडिया रिपोर्टों से मिली. एक यात्री टॉयलेट खोजते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुंच गया. हम लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं. विमान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई. लैंडिंग के समय अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

सीआईएसएफ के जवानों को सौंपा गया

यह पता लगाया जा रहा है कि यात्री ने कॉकपिट में घुसने का प्रयास क्यों किया? एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 सुबह 8 बजे के बाद उड़ी थी. विमान वाराणसी पहुंच गया. इसके बाद आरोपी यात्रियों को सीआईएसएफ के जवानों को सौंपा गया. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान ने उड़ान भरी. कुछ समय बाद ही यात्री ने कॉकपिट में जाने की कोशिश की. कॉकपिट खोलने के लिए पासकोड डाला. पायलट को सिग्नल मिल गया. यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैसेंजर पासकोड कैसे जानता था, जब उस यात्री से पूछा गया कि वह टॉयलेट का इस्तेमाल करना चाहता था और उसे लगा कि यह वही दरवाजा है. हालांकि जब क्रू ने उसे बताया कि उसने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की है तो वह चुपचाप वापस चला गया.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/904202b0/3abca46d/breakingdetails/prices-reduced-on-every-item-47810

Related to this topic: