प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एयर इंडिया को बोइंग से मिला पहला 'ड्रीमलाइनर'

एयर इंडिया को बोइंग से मिला पहला 'ड्रीमलाइनर', उड़ानें होंगी आरामदायक और आधुनिक

टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया को अपना पहला बोइंग 787-9 विमान (ड्रीमलाइनर) मिल गया है। इस एयरक्राफ्ट से एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित कर सकता है।

एयर इंडिया को बोइंग से मिला पहला ड्रीमलाइनर उड़ानें होंगी आरामदायक और आधुनिक

फाइल इमेज |

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमानन कंपनी एयर इंडिया को अपना पहला बोइंग 787-9 विमान (ड्रीमलाइनर) मिल गया है। इस एयरक्राफ्ट से एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय विमानन क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित कर सकता है। टाटा समूह के एयर इंडिया के निजीकरण के चार साल बाद बाद से यह पहला मौका है जब बोइंग से कंपनी को  इस तरह का विमान मिला है।

उड़ानों को आरामदायक और आधुनिक बनाने की तैयारी में एयर इंडिया

बोईंग द्वारा Line fit ड्रीमलाइनर विमान को एयर इंडिया के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। विमान को एयरलाइन की जरूरतों के हिसाब से ही बनाया गया है। नए एयरक्राफ्ट में तीन क्लास (इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास सीटें) कॉन्फिगरेशन हैं। यह विमान सिएटल से जल्द ही भारत पहुंचेगा। इस डिलीवरी के साथ एयर इंडिया अब अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को और भी आरामदायक और आधुनिक बनाने की तैयारी में है। इसमें इकॉनमी, प्रीमियम इकॉनमी और बिजनेस क्लास, तीनों तरह की सीटें होंगी।

एयरक्राफ्ट अगले कुछ दिनों में पहुंचेगा भारत

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया ने 7 जनवरी को सिएटल में बोइंग की एवरेट फैक्ट्री में ड्रीमलाइनर का टाइटल ट्रांसफर पूरा कर लिया है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के इंस्पेक्शन के बाद, यह एयरक्राफ्ट अगले कुछ दिनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है।

जनवरी 2022 में टाटा समूह ने हासिल किया विमानन कंपनी का स्वामित्व

मालूम हो कि टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से विमानन कंपनी का स्वामित्व हासिल किया था और जनवरी 2022 में निजीकरण के बाद एयर इंडिया द्वारा लिया जाने वाला यह पहला ‘लाइन फिट' ड्रीमलाइनर होगा। इससे पहले एयर इंडिया ने आखिरी बार ‘लाइन फिट' ड्रीमलाइनर अक्टूबर 2017 में हासिल किया था। लेकिन उस समय विमानन कंपनी सरकार के स्वामित्व में थी। टाटा समूह द्वारा जनवरी 2022 में अधिग्रहण के बाद, एयर इंडिया ने 350 एयरबस और 220 बोइंग विमान का ऑर्डर दिया था। एयरबस के ऑर्डर में से 6 ए350 विमान पहले ही एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किए जा चुके हैं।

एयर इंडिया समूह के पास वर्तमान में है 300 से अधिक विमान

एयर इंडिया के पास पहले से ही विस्तारा के 26 बी787-8 और 6 बी787-9 विमान हैं। विस्तारा का विलय एयर इंडिया में हो चुका है। एयर इंडिया समूह के पास वर्तमान में 300 से अधिक विमान हैं जिनमें से 185 विमान एयर इंडिया के हैं और शेष एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं। अधिकारी ने बताया कि पुराने करीब एक दर्जन ड्रीमलाइनर विमान नए रूप में 2026 तक सेवा में लौट सकते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/hdfc-bank-announces-5-basis-point-rate-cut-on-loans/104466

HDFC बैंक का कर्जों पर 5 बेसिस पॉइंट रेट कट का ऐलान

Related to this topic: