प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन...शव की कैसे हुई पहचान? CM ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

Ajit Pawar Death : विमान क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. विमान मुंबई से बारामती जा रहा था. लैंडिंग के समय क्रैश हो गया.

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधनशव की कैसे हुई पहचान cm ममता बनर्जी ने की जांच की मांग

प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन...शव की कैसे हुई पहचान? |

Ajit Pawar Death : प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया. प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था. लैंडिंग के समय क्रैश हो गया. क्रैश होने के बाद विमान धू - धू कर जलने लगा. विमान में सवार अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह कम विजिबिलिटी बताई जा रही है. हादसे की जांच की मांग हो रही है. ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के अचानक निधन से बहुत सदमे में हूं. इस घटना की ठीक से जांच होनी चाहिए.

बारामती की इस हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है. कम विजिबिलिटी में विमान को लैंड करना रिस्की होता है. ऐसे में लैंडिंग के प्रयास में यह हादसा हो गया.

हादसा इतना भयावह था कि शवों की पहचान कपड़ों के आधार पर हुई है. ऐसे में शवों को पहचानना मुश्किल हो गया. शव पहचानने की स्थिति में नहीं थे. प्लेन मुंबई से बारामती जा रहा था. इलाके में चुनाव प्रचार के कार्यक्रम थे. खेतों में विमान क्रैश हुआ. स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे.

लैंडिंग स्ट्रिप को छोड़कर बगल के इलाके में क्रैश 

अजित पवार का विमान लैंडिंग स्ट्रिप को छोड़कर बगल के इलाके में क्रैश हो गया. चश्मदीदों के मुताबिक, जब विमान क्रैश हुआ. इसके बाद पांच धमाके हुए.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने बताया कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो क्रैश लैंडिंग की जांच करने और छानबीन शुरू करने के लिए दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गया है.

महाराष्ट्र के CM फड़णवीस ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. राज्य में दुख का माहौल है. उनके जैसा नेता खोना एक बहुत बड़ा नुकसान है. निजी जीवन में वे एक अच्छे दोस्त थे. हमने मिलकर कई चुनौतियों का सामना किया, जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे.

उन्होंने कहा कि उस समय उनका असमय निधन एक बड़ा नुकसान है. हम उनके परिवार के साथ हैं. मैं एकनाथ शिंदे के साथ आज बारामती जाऊंगा. मैंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस पर दुख जताया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/dharmendra-pradhan-spoke-on-the-new-ugc-rule-there-will-be-no-discrimination/130761
 

Related to this topic: