प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा...

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा - समाजवादी सरकार बनने पर झूठे मुकदमे वापल लिए जाएंगे

Akhilesh Yadav on Azam Khan : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद रिहा हो गए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि..

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा - समाजवादी सरकार बनने पर झूठे मुकदमे वापल लिए जाएंगे

आजम खान की रिहाई पर अखिलेश यादव ने कहा - समाजवादी सरकार बनने पर झूठे मुकदमे वापल लिए जाएंगे |

Akhilesh Yadav on Azam Khan : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद रिहा हो गए हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम बीजेपी नेताओं के मुकदमे वापस लिए हैं. समाजवादी सरकार बनने पर जितने झूठे मुकदमे आजम खान पर वो सब मुकदमे वापस लेने का काम सरकार में होगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि आदरणीय आजम खान साहब समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेताजी हमलोगों के साथ है और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए आज से नहीं न जाने कब से सबसे बड़ी भूमिका उनकी और समाजवादियों की रही है, आज तो इतनी खुशी का समय है. आज ही उनको न्याय मिला. मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय उनके सारे मुकदमे खत्म होंगे. समाजवादी सरकार बनने पर जिस तरह से मुख्यमंत्री ने न केवल अपने मुकदमे वापस लिए बल्कि उपमुख्यमंत्री के भी केस वापस लिए हैं. 

height=526

इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली थी जमानत 

5 दिन पहले बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जेल से आजम को लेने के लिए आजम के बड़े बेटे अदीब और समर्थकों के साथ पहुंचे. फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान को गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा कारणों को देखते हुए सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था. आजम 27 महीने जेल में रहे थे. इसके बाद उन्हें जमानत मिली थी.

18 अक्टूबर 2023 को दोबारा जेल गए थे. अब 23 महीने बाद आजम खान जेल से बाहर आए हैं. आजम खान के खिलाफ 104 मुकदमें दर्ज हैं. आजम खान को सुबह 9 बजे रिहा होना था लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से उन्हें रिहा होने में देर हो गई. आजम खान पर रामपुर कोर्ट में एक केस चल रहा था. जिसमें 6 हजार रुपए के जुर्माने का आदेश दिया गया. जुर्माना भरा नहीं था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/f51a0e61/2dfabdf5/breakingdetails/azam-khan-released-from-sitapur-jail-47898

Related to this topic: