प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गिरिराज बोले - सही तरीके से बंटवारा होता तो..

'सही तरीके से बंटवारा होता तो..', गिरिराज सिंह का बयान

Dindori : डिंडोरी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि आजादी के समय देश के पूर्वजों से एक बड़ी भूल हो गई थी। इस समय यदि सही तरीके से धर्म के नाम पर देश का बंटवारा होता तो..

सही तरीके से बंटवारा होता तो  गिरिराज सिंह का बयान

'सही तरीके से बंटवारा होता तो..', गिरिराज सिंह का बयान |

Dindori : डिंडोरी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि आजादी के समय देश के पूर्वजों से एक बड़ी भूल हो गई थी। इस समय यदि सही तरीके से धर्म के नाम पर देश का बंटवारा होता तो सभी मुसलमान पाकिस्तान में और हिंदू हिंदूस्तान में होते। इससे पाकिस्तान में हिंदू भाई बहनों पर अत्याचार औऱ धर्म परिवर्तन नहीं होता। उन्होंने गजवा ए हिंद से सचेत रहने की भी सलाह दी।

जबलपुर में अमरकंटक जाते वक्त डिडोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए रूके गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पिछली सरकारों ने देश में रह रहे जनजातीय समुदायों के लिए कोई काम नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय भाइयों को गौरव दिवस मनाने का अवसर दिया है। आज पूरा देश बिरसा मुडा की जयंती मना रहा है। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बांग्लादेश औऱ रोहिंग्या घुसपैठियों ने मध्यप्रदेश में अपनी पैठ बना ली है। उन्होंने इससे सचेत रहने के लिए कहा है। बिहार में एनडीए की जीत से जुड़े सवाल पर कहा, जनता ने बिहार का अपमान करने वालों को नकार दिया है। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-fortuner-crashed-into-a-sand-laden-tractor-trolley/97839

MP News : ग्वालियर। यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फ कार रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। कार ट्राली के नीचे घुस गई। यह हादसा ग्वालियर झांसी हाइवे पर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर रविवार सुबह 6.35 बजे हुआ। सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले बताए जाते हैं। सभी एमपी 07 सी जी 9006 नंबर की फार्चुनर से झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।


 

Related to this topic: