प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममता पर एसआईआर बाधित करने का आरोप लगाया गया

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर सुचारू रूप से नहीं होने देने का आरोप

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर बंगाल में EC की SIR प्रक्रिया बाधित करने का आरोप लगाया और आरोपों का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एसआईआर सुचारू रूप से नहीं होने देने का आरोप

West Bengal Politics |

ममता पर एसआईआर बाधित करने का आरोप लगाया गया

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे एसआईआर को सुचारू रूप से नहीं होने देने का आरोप लगाया और कहा कि वोटरों की सुनवाई केंद्रों में लगातार बाधा खड़ी की जा रही है। अब केंद्रों उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाए गए आरोपों का समर्थन किया। भाजपा नेता दिलीप घोष का कहना है कि पश्चिम बंगाल समेत देश के और ग्यारह राज्यो में चुनाव आयोग एसआईआर करवा रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर जिस प्रकार बाधा खड़ी की जा रही है, ऐसा किसी दूसरे राज्यों में नहीं हो रहा है। एसआईआर के कार्यों में राज्य सरकार के ही कर्मचारी-अधिकारी जुड़े हैं। किसी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी होती है तो इससी जिम्मेदारी राज्य सरकार को भी लेनी पड़ेगी। 
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक के बाद अपनी गतिविधियां तेज करने वाले दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर का शुरू से ही विरोध और उसके खिलाफ लोगों को भ्रमित कर रही हैं। टीएमसी के नेता-कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। असामान्य स्थिति बन गई है। सरकार खुद कानून व्यवस्था बिगाड़ रही है।

यह भी पढ़े: ‘डायमंड’ शब्द सिर्फ प्राकृतिक हीरे के लिए मान्य

https://www.primenewsnetwork.in/india/diamond-term-only-for-natural-diamonds-bis-rule/105871

Related to this topic: