प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

CM ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

'मां, माटी, मानुष के नारे के साथ TMC सत्ता में आई थी, तीनों असुरक्षित..', CM ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

Amit Shah in West Bengal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर 24 परगना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

मां माटी मानुष के नारे के साथ tmc सत्ता में आई थी तीनों असुरक्षित cm ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला

'मां, माटी, मानुष के नारे के साथ TMC सत्ता में आई थी, तीनों असुरक्षित..', CM ममता बनर्जी पर अमित शाह का हमला |

Amit Shah in West Bengal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तर 24 परगना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो पैसा भेज रहे हैं, पैसा कहां जा रहा है? पैसा सब टीएमसी सिंडिकेट की जेब में जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि जिस “मां, माटी, मानुष” के नारे के साथ TMC सत्ता में आई थी, लेकिन उसका अब कोई मतलब नहीं रह गया है, क्योंकि राज्य में ये तीनों ही अब असुरक्षित हो गए हैं.

हर रुपया बंगाल के गांवों और गरीबों तक पहुंचे : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर आप भाजपा सरकार चुनते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी यह सुनिश्चित करेंगे कि हर रुपया बंगाल के गांवों और गरीबों तक पहुंचे. कोई कटौती नहीं. ममता बनर्जी मेरा मजाक उड़ा रही थीं, जब प्रभु राम ने राम सेतु बनाया तब रावण ऐसा ही मानता था कि इस प्रकार से मुझे कोई हरा सकता है क्या?

गृह मंत्री अमित शाह ने आने वाले चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं आपको बताता हूं, 2014 में बीजेपी को सिर्फ दो सीटें मिली थीं, 2019 में 41% वोट और 18 सीटें मिली थीं, 2024 में 39% वोट मिला और 2021 की विधानसभा में 38% वोट और 77 सीटें लेकर सुवेंदु अधिकारी हमारे विपक्ष के नेता बने हुए हैं. ममता दीदी 38% से 45% का छलांग लगाना है. आप इस बार देखना भाजपा का वोट 50% से अधिक होगा और प्रचंड बहुमत से हमारी सरकार बनने वाली है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/samrat-choudhary-has-given-information-regarding-the-death-of-a-neet-student/131310

Related to this topic: