प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अमित शाह का बंगाल दौरा: फिर से आगाज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का फिर दौरा

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर में 31 जनवरी को सभा और उसी दिन सिलीगुड़ी में भाजपा के प्रदेश नेताओं की बैठक करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल का फिर दौरा

West Bengal politics |

अमित शाह का बंगाल दौरा: फिर से आगाज़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर में 31 जनवरी को सभा और उसी दिन सिलीगुड़ी में भाजपा के प्रदेश नेताओं की बैठक करेंगे। उत्तर चौबीस परगना जिले में ही जिला मुख्यालय बारासात में उनकी सभा होने वाली थी। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के स्थिति में बैरकपुर में उनकी सभा हो रही है। विधनसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश नेता इसे टीएमसी सरकार की ओर से भाजपा के सामने पैदा की जा रही अडचन मान रहे हैं।  भाजपा बैरकपुर संगठनात्म जिला के प्रवक्ता आविष्कार भट्टाचार्य ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा बारासात के कचहरी मैदान में होने वाली थी। पार्टी की ओर से सारी तैयारी कर ली गई थी। लेकिन ऐन मौके पर प्रशासन ने अमुमति देने से मना कर दिया। ऐसी स्थिति मे पार्टी को बैरकपुर के आनंदपुरी मैदाम में सभा करने की तैयारी करनी पड़ी। आनंदपुरी मैदान का निरीक्षण कर लिया गया है। भाजपा नेताओं के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमिंत शाह 30 जनवरी की रात में ही कोलकाता पहुंच जाएंगे। दूसरी दिन दोपहर को बैकरपुर में सभा में हिस्सा लेने के बाद सिलीगुड़ी रवाना हो जाएंगे और वहां बागडोगरा स्थित गोसाई एअरपोर्ट आथिरिटी मैदानम में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा के प्रदेश नेता केंद्रीय गृह मंत्री के पश्चिम बंगाल के इस दौरे को उतना ही महत्वपूर्ण मान रहे हैं जितना की उनका पिछला तीन दिन का दौरा था। दूसरी ओर बैठकपुर के टीएमसी के सांसद पार्थ भौमिक ने कटाक्ष करते हुए कहा कि केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने और सभा करने का कोई असर नहीं होगा। जो लोग पश्चिम बंगाल की संस्कृति और परंपरा को नहीं समझते, उनके आनमे-जाने से राज्य की राजनीति प्रभावित नहीं होती। उल्लेखनीय है कि बैकरपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा के हाथ में था। 2019 के लोकसभा चुनाव में उसकी जीत हुई थी। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में यग क्षेत्र उसके हाथ से निकल गया। इस बार भाजपा की कोशिश है कि इस संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में उसका वर्चस्व कायम हो जाए।

यह भी पढ़े: RBI 0.25% तक रेपो रेट घटा सकता है

https://www.primenewsnetwork.in/india/rbi-may-cut-repo-rate-by-025/130991

Related to this topic: