प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

Assam : अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना..

Assam : अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ अन्याय क्यों?

Amit Shah in Assam : गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं. इस दौरान ने उन्होंने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा.

assam  अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना कहा -  उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ अन्याय क्यों

Assam : अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा - 'असमिया गमछा नहीं पहना..' |

Amit Shah in Assam : गृह मंत्री अमित शाह असम के दौरे पर हैं. इस दौरान ने उन्होंने शुक्रवार को डिब्रूगढ़ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा. गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर असमिया संस्कृति के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के एट होम रिसेप्शन में इकलौते ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने असमिया गमछा धारण नहीं किया. वह उत्तर-पूर्वी लोगों के साथ इतना अन्याय क्यों करते हैं? 

825 करोड़ की लागत से 5 परियोजनाओं का भूमि पूजन

अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है और बापू ने पूरे देश को आंदोलित कर हमें स्वराज दिलाया था. यहां पर लगभग 825 करोड़ की लागत से 5 परियोजनाओं का भूमि पूजन और उद्घाटन हुआ है.

उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा राजनीति में है, उत्तर-पूर्वी संस्कृति को कोई नहीं हिला सकता. प्रधानमंत्री मोदी असम के 'गमछे' को संयुक्त राष्ट्र के मंच पर ले जा रहे हैं. अपने संयुक्त राष्ट्र भाषण में शंकर देव और माधव देव का जिक्र करके वे हमारी संस्कृति को दुनिया भर में बढ़ावा दे रहे हैं और फैला रहे हैं.

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और असम सरकार ने लचित बोरफुकन की जीवनी का 23 भाषाओं में अनुवाद कराकर उसे उपलब्ध कराया है. हेमंत बिस्वा शर्मा ने उनकी 400वीं जयंती यहीं मनाने की इच्छा जताई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसे असम की राजधानी विज्ञान भवन में मनाया जाए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nazirabad-fire-bjp-protest-march/131195

Related to this topic: