प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

अमित शाह बताएंगे भाजपा की आगे की रणनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश नेताओं को बताएंगे आगे की रणनीति

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अधिक से अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रदेश नेताओं को बताएंगे आगे की रणनीति

West Bengal Assembly Elections |

पिछले एक महीने के काम की होगी समीक्षा

वे तय रणनीति के अनुसार पिछले एक महीने में किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे और यह बताएंगे कि आगे क्या करना है। वे 30 जनवरी की रात कोलकाता पहुंचेंगे और रात में ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

बैरकपुर और सिलीगुड़ी में जनसभाएं

31 जनवरी को वे उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरकपुर और उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में सभा करेंगे। वे पिछले महीने की आखिरी दो दिनों के कोलकाता दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठक की थी और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तय की गई थी।

“बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल” का राजनीतिक संदेश

भाजपा सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश नेताओं को यह एहसास कराना चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल का इस बार का विधानसभा चुनाव क्यों ज्यादा महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से “बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल” कहने के पीछे क्या राजनीतिक नजरिया है, इसे भी स्पष्ट किया जाएगा।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे

अमित शाह के कोलकाता दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदा और सिंगूर में सभाएं हुईं। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी दो दिन का दुर्गापुर दौरा हुआ। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

ममता सरकार को घेरने की रणनीति

पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से उन मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनके आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उनकी सरकार और पार्टी को ज्यादा से ज्यादा घेरा जा सके और आम लोगों पर उसका असर पड़े।

एसआईआर मुद्दे पर भी फोकस

अमित शाह ने एसआईआर के मुद्दे पर भी गौर किया है। इस विषय पर भाजपा अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति बना रही है। एसआईआर के तहत सुनवाई को लेकर कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनके आधार पर टीएमसी को घेरा जा सकता है। इधर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक फरवरी को दिल्ली जा रही हैं। उनकी दो फरवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ बैठक प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े: नाजिराबाद अग्निकांड: भाजपा विरोध जुलूस

https://www.primenewsnetwork.in/india/nazirabad-fire-bjp-protest-march/131195

Related to this topic: