प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

आनंदपुर अग्निकांड: 8 झुलसे शव मिले, तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर अग्निकांड अब तक कर्मचारियों के झुलसे हुए आठ शव मिले, और शवो की हो रही तलाश

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके में नाजिराबाद स्थित गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक कर्मचारियों के झुलसे हुए आठ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी।

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर अग्निकांड अब तक कर्मचारियों के झुलसे हुए आठ शव मिले और शवो की हो रही तलाश

DNA Identification |

अब भी कई कर्मचारियों की तलाश जारी

पश्चिम बंगाल के आनंदपुर इलाके में नाजिराबाद स्थित गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक कर्मचारियों के झुलसे हुए आठ शव बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों के अनुसार, 20 से अधिक कर्मचारियों का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है और उनके भी आग में झुलसने की आशंका जताई जा रही है।

आग पूरी तरह नहीं बुझी, तलाशी अभियान जारी

गोदाम में आग अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुई है। दमकल कर्मी और पुलिस के जवान बुझ चुके हिस्सों में मलबा हटाकर कर्मचारियों के जले हुए शवों की तलाश कर रहे हैं। नरेंद्रपुर थाने में अब तक 20 लापता कर्मचारियों के नाम दर्ज कराए गए हैं।

परिजनों का घटनास्थल पर जमावड़ा

गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग राज्य के मेदिनीपुर समेत कई जिलों से घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। चारों ओर शोक और रोने-बिलखने का माहौल है। परिजन अपनों की तलाश में व्याकुल नजर आ रहे हैं।

मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

राज्य के मंत्री ने घटनास्थल का मुआयना किया है। वहीं, गोदाम के मालिकों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गोदाम के मालिक घटना के बाद से फरार हैं।

कैसे लगी आग

यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनंदपुर इलाके में हुई। नाजिराबाद में कई गोदाम स्थित हैं। एक गोदाम में डेकोरेटर का सामान रखा गया था, जबकि उसके बगल में खाने-पीने के सामान का गोदाम था। सोमवार तड़के डेकोरेटर के सामान वाले गोदाम में आग लग गई।

दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, हालांकि गोदाम में रखा सामान अब भी रह-रहकर सुलग रहा है।

डीएनए जांच से होगी पहचान

घटनास्थल पर मौजूद दमकल और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मलबे से अब तक आठ झुलसे हुए शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ठेकेदारों के जरिए काम कर रहे थे कर्मचारी

पुलिस गोदामों में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कई जिलों से ठेकेदारों के माध्यम से कर्मचारी लाए गए थे। ठेकेदार अपनी ओर से कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करा रहे हैं।

अवैध गोदामों की आशंका, जांच जारी

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कई गोदाम अवैध रूप से बनाए गए थे और बिना अनुमति के कारोबार संचालित किया जा रहा था

यह भी पढ़े: डबलिन में भारत का 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-77th-republic-day-celebrated-in-dublin/130717

Related to this topic: