प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

2021 में कांग्रेस छोड़ कर TMC में हुई थीं शामिल

TMC को एक और बड़ा झटका, ममता बनर्जी की करीबी सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगी शामिल!

तृणमूल कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

tmc को एक और बड़ा झटका ममता बनर्जी की करीबी सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा बीजेपी में होंगी शामिल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इससे पहले सुखेंदु शेखर रे ने दिया था इस्तीफा

सुष्मिता देव के इस्तीफे की खबर ऐसे समय पर आई है, जब टीएमसी के संसदीय दल में बड़े स्तर पर टूट की अटकलें लगाई जा रही हैं। सुष्मिता देव से पहले भी TMC के एक और राज्यसभा सांसद ने इसी हफ्ते इस्तीफा दिया था। दो दिन पहले ही सुखेंदु शेखर रे ने उच्च सदन और पार्टी की सदस्यता छोड़ दी थी। 

सुष्मिता देव का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में अंदरूनी असंतोष और नेताओं के पार्टी छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के कई नेता शीर्ष नेतृत्व से दूरी बनाना शुरू कर दिये हैं। सुष्मिता देव के इस्तीफे को पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। सुष्मिता देव के इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। 

टीएमसी में प्रमुख चेहरा थीं सुष्मिता देव

दिवंगत कांग्रेस नेता संतोष मोहन देव की बेटी सुष्मिता देव 2021 में कांग्रेस छोड़ कर टीएमसी में शामिल हुई थीं। कांग्रेस में भी उन्हें सोनिया गांधी और राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। कांग्रेस के साथ वे करीब 3 दशक तक रही थीं। 2021 में टीएमसी में शामिल हुईं सुष्मिता देव टीएमसी में भी प्रमुख चेहरे को तौर पर रही हैं। पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

हिमंता से मिली सुष्मिता देव

सुष्मिता देव ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफ़ा देने की खबरों के बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें वे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ मुलाक़ात करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगी।

Related to this topic: