प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

असम पुलिस ने कछार ज़िले में ज़ब्त की 1.357 किलो...

असम पुलिस ने कछार ज़िले में ज़ब्त की 1.357 किलो मॉर्फिन, तीन गिरफ्तार

असम पुलिस ने शनिवार को कछार ज़िले में 1.357 किलो मॉर्फिन ज़ब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

असम पुलिस ने कछार ज़िले में ज़ब्त की 1357 किलो मॉर्फिन तीन गिरफ्तार

Assam Police seized 1.357 kg of morphine in Cachar district, 3 arrested |

कछार। असम पुलिस ने शनिवार को कछार ज़िले में 1.357 किलो मॉर्फिन ज़ब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ज़िले के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) पार्थ प्रोतिम दास ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर, कछार ज़िला पुलिस की एक टीम ने सिलचर पुलिस स्टेशन के तहत कचुडाराम Pt-IV, गांगुली इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया।

पार्थ प्रोतिम दास ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, पुलिस टीम ने तीन आरोपियों के कब्जे से 1.357 किलो मॉर्फिन बरामद की, और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान 41 वर्षीय रुहुल आलम लस्कर, 53 वर्षीय मोइनुल हक लस्कर और 36 वर्षीय सिराजुल हक के रूप में हुई है।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि, "आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि गत 9 जनवरी को भी कछार ज़िला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था और हेरोइन बरामद की थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fir-registered-against-2-accused-in-connection-with-murder-of-woman-in-sardhana/104409

मेरठ के सरधना में महिला की हत्या मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Related to this topic: