Neeraj Chopra Lieutenant Colonel : भारत के स्टार ओलंपिक एथलीट नीरज चोपड़ा को 'लेफ्टिनेंट कर्नल' का पद मिला है. हाल के कुछ सालों में नीरज चोपड़ा को खेलों में भारत का नाम रोशन किया है. ऐसे में..
एथलीट नीरज चोपड़ा 'लेफ्टिनेंट कर्नल' बने, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी उपस्थित थे |
Neeraj Chopra Lieutenant Colonel : भारत के स्टार ओलंपिक एथलीट नीरज चोपड़ा को 'लेफ्टिनेंट कर्नल' का पद मिला है. हाल के कुछ सालों में नीरज चोपड़ा को खेलों में भारत का नाम रोशन किया है. ऐसे में उन्हें यह सम्मान दिया गया है. इस दौरान दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शामिल थे. बता दें कि नीरज चोपड़ा ने भारतीय सेना में नायब सूबेदार बने थे. 2021 में नीरज चोपड़ा का प्रमोशन हो गया.
वे सूबेदार बन गए. द गैजेट ऑफ इंडिया के मुताबिक, वे 2018 में एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन किया. उनको अर्जुन अवॉर्ड मिला. 3 साल बाद नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक्स में मेंस जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता. इस जीत ने भारत के लाखों युवाओं को प्रेरित किया है. नीरज चोपड़ा ने भारतीय एथलेटिक्स में योगदान दिया है. साल 2022 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक दिया गया. भारतीय सेना का सर्वोच्च शांतिकालीन सम्मान है.
अब इतना वेतन मिलेगा
2024 तक, नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति की बात करें तो 37 करोड़ रुपये थी. इंटरनेशनल जैवलिन थ्रो इवेंट से मिली पुरस्कार राशि, भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में पद, एंडोर्समेंट (विज्ञापन) आय स्त्रोत है. भारतीय सेना में उच्च पद मिलने के बाद उनके वेतन में बढ़ोतरी हो गई है. रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सेना में एक लेफ्टिनेंट कर्नल का मासिक वेतन, सेवा वर्षों और भत्तों को देखें तो ₹1,21,200 से ₹2,12,400 के बीच होता है. उनका वेतन 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/chidambaram-said-about-the-problems-being-faced-in-bengaluru-road/94981