प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट: सैन्य धुनों के साथ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

विजय चौक पर गुरुवार शाम 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड्स ने शानदार प्रस्तुति दी।

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सैन्य धुनों के साथ 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

Beating Retreat Marks Grand Finale of Republic Day at Vijay Chowk |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विजय चौक पर गुरुवार शाम 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड्स ने शानदार प्रस्तुति दी। सेना के बैंडों की धुन पर पूरा माहौल देशभक्ति के जोश से भर गया। 

'कदम कदम बढ़ाए जा' से हुई समारोह की शुरुआत

समारोह की शुरुआत 'कदम कदम बढ़ाए जा' की मशहूर धुन के साथ हुई, जिसने पूरे विजय चौक को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके बाद भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के बैंडों ने एक के बाद एक कई शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। जवानों ने जब मार्च करते हुए भारतीय परंपराओं से जुड़ी अलग-अलग आकृतियाँ बनाईं, तो दर्शकों की तालियों से विजय चौक गूंज उठा।

राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक, सभी रहे मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

पीएम मोदी ने बताया सैन्य परंपराओं का प्रतीक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि बीटिंग रिट्रीट समारोह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समारोह भारतीय सशस्त्र बलों की परंपराओं, अनुशासन और शौर्य का प्रतीक है, जो देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में सेना की वीरता को नमन करते हुए एक श्लोक के जरिए उनके अदम्य साहस को सराहा।

सैन्य इतिहास से जुड़ी गौरवशाली परंपरा

बीटिंग रिट्रीट समारोह की परंपरा सैन्य इतिहास से जुड़ी है, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के मास्ड बैंड देशभक्ति और शास्त्रीय धुनों की प्रस्तुति देकर एक गंभीर और भावनात्मक माहौल बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/stock-market-rebounded-strongly-on-the-back-of-economic-survey/131099

आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी का रूख बरकरार

Related to this topic: