पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत फाइनल वोटर लिस्ट अब 28 फरवरी को प्रकाशित होगी। वोटरों की सुनवाई 14 फरवरी तक चलेगी, जबकि स्क्रूटनी की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी की जाएगी।
फाइनल वोटर लिस्ट 28 फरवरी को होगी प्रकाशित
पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत फाइनल वोटर लिस्ट अब 28 फरवरी को प्रकाशित होगी। वोटरों की सुनवाई 14 फरवरी तक चलेगी, जबकि स्क्रूटनी की प्रक्रिया 21 फरवरी तक पूरी की जाएगी। चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ दिल्ली में हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
सुनवाई पूरी न होने से बदली तारीखें
चुनाव आयोग को एसआईआर के तहत वोटरों की सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से तारीखों में फेरबदल करना पड़ा। पहले सात फरवरी तक वोटरों की सुनवाई पूरी कर ली जानी थी और 14 फरवरी को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होनी थी।
हालांकि, मुख्य चुनाव अधिकारी ने सुनवाई पूरी नहीं होने के कारण सात दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। आयोग ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए समय सीमा बढ़ा दी। इसी वजह से फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन की तारीख भी बदलकर 28 फरवरी कर दी गई।
एक मार्च को विशेष टीम का दौरा
चुनाव आयोग की एक विशेष टीम एक मार्च को पश्चिम बंगाल पहुंचेगी। यह टीम राज्य में चुनाव तैयारियों का जायजा लेगी और अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंपेगी।
तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव
सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। संभावना जताई जा रही है कि राज्य में चुनाव तीन चरणों में कराए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े: CM ने छात्रों से संवाद, बोले अभिभावक हूं
https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-interacts-with-students-calls-himself-guardian/132807