प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

न्यूटाउन विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं अभी

ममता बनर्जी के पुराने साथी शोभन चटर्जी की टीएमसी में वापसी

कोलकाता।  टीएमसी आला और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी छोड़ कर चले जाने वाले साथियों की वापसी पार्टी के मजबूत होने का संकेत है।

ममता बनर्जी के पुराने साथी शोभन चटर्जी की टीएमसी में वापसी

ममता बनर्जी के पुराने साथी शोभन चटर्जी की टीएमसी में वापसी

न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण के चेयरमैन हैं अभी 

कोलकाता।  टीएमसी आला और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पार्टी छोड़ कर चले जाने वाले साथियों की वापसी पार्टी के मजबूत होने का संकेत है। प्रभावशाली नेता शोभन चटर्जी के टीएमसी में शामिल होने के मौके पर ममता बनर्जी ने कहा। शोभन चटर्जी टीएमसी छोड़ कर भाजपा में चले गए थे। लेकिन वे फिर टीएमसी में वापस आ गए। वे पहले टीएमसी में रहते राज्य के मंत्री और बाद में कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन थे। भाजपा छोड़ टीएमसी में आने पर ममता बनर्जी ने उन्हें न्यूटाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण (एनकेडीए) का चेयरमैन बनाया है। शोभन चटर्जी टीएमसी के गठन के वक्त से ही ममता बनर्जी के सहयोगी रहे हैं। 
जानकारों के मुताबिक टीएमसी में रहते कई मुद्दों पर ममता बनर्जी से विवाद होने पर वे 2018 मे कोलकाता मेयर पद से इस्तीफ देकर भाजपा मे चले गए थे। लेकिन वे भाजपा में नहीं टिक नहीं पाए और 2021 में उस पार्टी को छोड़ दिया। पिछले महीने बाढ़ और भूस्खलन के आपदा के वक्त ममता बनर्जी जब उत्तर बंगाल के दौरे पर थीं तब शोभन चटर्जी ने दार्जिलिंग में अपने साथी वैशाली बनर्जी के साथ  ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद ही उन्हें एनकेडीए का चेयरमैन मनोनीत किया गया। तभी टीएमसी में उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। टीएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से कालीघाट में मुलाकात कर और उनके समक्ष अपने साथी वैशाली बनर्जी के साथ टीएमसी में शामिंल हो गए। 
पार्टी के सूत्रों के मुताबिक बीजेपी छोड़ने के बाद वे किसी पार्टी में नहीं थे। लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर टीएमसी की मदद करते थे। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी की स्थिति को कमजोर करने में शोभन चटर्जी की अहम भूमिका हो सकती है। इसलिए भी ममता बनर्जी ने उनकी वापसी के लिए तैयार हो गई। उन्हें कोलकाता के किसी सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अजमंजस में, टीएमसी से कैसे निपटें

यह भी पढ़ेंः https://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-bjp-tmc-polytics/96440

यह भी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-holds-meeting-with-bla-abhishek-banerjee-state-ministers-mlas-mps/96106

Related to this topic: