प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भूपेंद्र यादव ने ममता सरकार को घेरा

सुंदरवन के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की ममता सरकार की खिंचाई

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जमकर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को कोसा और कहा कि वह सुंदरवन व पर्यटन के क्षेत्र में विकास करने में पूरी तरह से विफल है।

सुंदरवन के मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने की ममता सरकार की खिंचाई

Mamata Banerjee criticism |

विकास और रोजगार के अवसरों की अनदेखी

उन्होंने कहा कि सुंदरवन में स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए पर्याप्त अवसर हैं, लेकिन राज्य सरकार इस मामले में टालमटोल कर रही है।

केंद्र की राशि का नहीं हो रहा सदुपयोग

केंद्र सरकार ने सुंदरवन के जीवों की रक्षा के लिए जरूरत से ज्यादा राशि उपलब्ध कराई है, लेकिन उसका सही उपयोग नहीं हो रहा है।

असम रेल दुर्घटना पर रिपोर्ट तलब

केंद्रीय मंत्री ने असम में रेल दुर्घटना में हाथियों के मारे जाने के मामले में राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट देखने के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

अवैध कारोबार और कब्जे पर चिंता

भूपेंद्र यादव ने सुंदरवन में हो रहे अवैध कारोबार और जमीन पर कब्जे पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम पर जोर दिया।

राजनीतिक दलों पर इशारों-इशारों में आरोप

उन्होंने कहा कि एक-दो राजनीतिक पार्टियों का सुंदरवन की जमीनों पर कब्जा बढ़ रहा है, जिससे वन संसाधनों और वन्य जीवों को नुकसान हो रहा है। उनका इशारा सत्तारूढ़ टीएमसी की ओर था।

गोसाबा में अहम बैठक में लिया हिस्सा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सुंदरवन के गोसाबा में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और हाथी परियोजना की संचालन समिति की बैठक में भाग लिया।

बाघ और हाथी परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये आवंटित

उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में बाघ परियोजना के तहत सुंदरवन के लिए 112 करोड़ रुपये और हाथी संरक्षण के लिए 344 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आता।

पर्यटन की अपार संभावनाओं पर जोर

यादव ने कहा कि 2500 वर्ग किलोमीटर में फैला सुंदरवन बाघों, मगरमच्छों, हिरणों और 250 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों के लिए जाना जाता है और यहां इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।

रणथंभौर से की तुलना

उन्होंने सुंदरवन की तुलना राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से करते हुए कहा कि वहां बेहतर विकास हुआ है और सुंदरवन की तुलना में दोगुने पर्यटक आते हैं।

राज्य सरकार के सहयोग की जरूरत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सुंदरवन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिए राज्य सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े: बांग्लादेश हिन्दुओं के लिए भारत की मदद जरूरी

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-must-support-minorities-in-bangladesh/102058

Related to this topic: