कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में आई बाढ़ के लिए भूटान को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है।
ममता बनर्जी ने भूटान से मांगी क्षतिपूर्ति
बाढ़ के लिए भूटान को बताया जिम्मेदार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में आई बाढ़ के लिए भूटान को जिम्मेदार ठहराते हुए क्षतिपूर्ति की मांग की है। उन्होंने कहा कि भूटान की नदियां उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों में आती हैं। उनके अधिकाधिक पानी से इस बार भयावह बाढ़ आई और व्यापक क्षति हुई है। वह पश्चिम बंगाल को क्षतिपूर्ति बाबत मुआवजा दे।
मुख्यमंत्री बनर्जी मंगलवार को मिरिक इलाके का दौरा किया और बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार की ओर से प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया। उसके पहले उन्होंने नागराकाटा के इलाके का दौरा किया और प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण कराया। उन्होंने कुछ उन लोगों को सरकारी नौकरी की नियुक्ति पत्र प्रदान किया जिनके यहां बाढ़ में परिजन की मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री बनर्जी के अनुसार राज्य सरकार केंद्र सरकार के सामने पिछले कई सालों से उत्तर बंगाल में भूटान की नदियों के पानी से होने वाली बाढ़ की समस्या रखते आई है। लेकिन वह ध्यान ही नहीं दे रही है। उत्तर बंगाल में प्रभावित लोगों के बीच राज्य सरकार अपने बलबूते पर राहत का काम कर रही है। अभी तक केंद्र सरकार से कोई मदद नहीं मिली है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे अरसे से भारत भूटान नदी आयोग के गठन करने और उसमें पश्चिम बंगाल को शामिल करने की मांग कर रही है। उनके दबाव की वजह से केंद्र सरकार 16 अक्टूबर को एक बैठक करने वाली है। पश्चिम बंगाल के अधिकारी उसमें शामिल होंगे।