प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

बंगाल चुनाव में बिहार BJP उतरेगी पूरी ताकत से

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिहार के भाजपा नेता झोंकेंगे पूरी ताकत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को कामयाब करने के लिए बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पूरी ताकत झोंक देंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बिहार के भाजपा नेता झोंकेंगे पूरी ताकत

West Bengal Elections |

राष्ट्रीय अध्यक्ष को जीत का श्रेय दिलाने को उत्साहित बिहार भाजपा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को कामयाब करने के लिए बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पूरी ताकत झोंक देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार के नेता और मंत्री रह चुके हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सबसे पहले पश्चिम बंगाल में ही दो-तीन महीने के भीतर विधानसभा चुनाव हो रहा है। बिहार के भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय दिलाने के लिए सबसे अधिक उत्साहित हैं। पार्टी के भीतर इसे प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।

नितिन नवीन की सफलता को ‘सिर ऊंचा’ मान रहे बिहार नेता

बिहार के भाजपा नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार, वे नितिन नवीन की हर कामयाबी में अपने राज्य और अपना “सिर ऊंचा” मान रहे हैं। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को बिहार भाजपा की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बंगाल चुनाव को बताया अहम

नितिन नवीन ने कुछ समय के लिए पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने राज्य के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से बातचीत कर चुनावी स्थिति की जानकारी ली थी।

बिहार जैसी जीत दोहराने पर दिया था जोर

उसी समय नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी कामयाबी दोहराने के लिए पूरी ताकत झोंकने पर जोर दिया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बंगाल दौरे का कार्यक्रम

पार्टी के पूर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल का दौरा करने का कार्यक्रम बनाया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता के बजाय दुर्गापुर को अपने कार्यक्रम का केंद्र बनाया। दुर्गापुर से नितिन नवीन का छात्र जीवन से गहरा लगाव रहा है। इसी तरह भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं का भी पश्चिम बंगाल से राजनीतिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है।

‘बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल’ से जोश में नेता

भाजपा के बिहार नेताओं के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की आशातीत सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल” कहने से बिहार के भाजपा नेता गदगद हो गए। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता भी “बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल” को नारे के तौर पर दोहराने लगे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है।

क्षेत्रवार सौंपी गई चुनावी जिम्मेदारी

भाजपा सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों और नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बिहार के मंत्रियों और नेताओं के लिए जिम्मेदारी मिलने या न मिलने से कोई फर्क नहीं पड़ता। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खाते में सारा श्रेय डालने के उद्देश्य से स्वयं आगे आकर प्रचार में जुटेंगे।

यह भी पढ़: सीएम योगी: अप्रैल तक कार्ययोजना मंजूर

https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-yogi-orders-annual-plan-approval-by-april/131562

Related to this topic: