प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाइक टकराई, युवक ट्रेलर की चपेट में आया

दो बाइकों की टक्कर, ट्रेलर की चपेट में आया युवक, मौत

सिंगरौली। जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरएसएस प्रचारक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई।

दो बाइकों की टक्कर ट्रेलर की चपेट में आया युवक मौत

Road Accident |

मची अफरा-तफरी-

जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरएसएस प्रचारक युवक की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा, तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान विवेक मिश्रा के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रेलर युवक को चपेट में ले चुका था।

इलाज के दौरान तोड़ दम-

घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा कैद बताया जा रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रेलर चालक व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े: प्रतियोगी परीक्षार्थी ने की आत्महत्या

https://www.primenewsnetwork.in/india/youth-preparing-for-competitive-exams-hangs-himself/105923

Related to this topic: