प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिल्ली में होगी...

भारत - अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बुधवार से दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एग्रीमेंट को लेकर चल रही वार्ता का एक और दौर बुधवार से दिल्ली में शुरू होगा।

भारत - अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बुधवार से दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता

Bilateral talks on India US trade deal to begin in Delhi on Wednesday |

नई दिल्ली।  भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एग्रीमेंट को लेकर चल रही वार्ता का एक और दौर बुधवार से दिल्ली में शुरू होगा। दोनो देशों के बीच ट्रेड डील पर अंतिम मुहर लगाने के लिए 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का नेतृत्व अमेरिका की ओर से उप–संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि करेंगे। बैठक में ट्रेड डील से जुड़े कई अहम मुद्दों के अलावा अमेरिकी टैरिफ कटौती पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

रेसिप्रोकल टैरिफ मुद्दे को सुलझाने के लिए अलग से हो रही है बातचीत

इस बैठक में बाजार पहुंच (Market Access), व्यापार अवरोध (Trade Barriers), कृषि उत्पाद, सेवाओं का व्यापार, डिजिटल व्यापार, निवेश, और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दोनों देशों का लक्ष्य है कि Bilateral Trade Agreement (BTA) को आगे बढ़ाया जाए और लंबित मुद्दों पर प्रगति हो सके। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच रेसिप्रोकल टैरिफ मुद्दे को सुलझाने के लिए व्यापार समझौते पर अलग से बातचीत हो रही है। अमेरिका के साथ समानांतर बातचीत चल रही है। 

भारत की तरफ से दर्पण जैन संभालेंगे ट्रेड डील की कमान

दोनों देशों के बीच की अहम ट्रेड डील की कमान दर्पण जैन संभालेंगे। जैन को भारत का नया Chief Negotiator बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल के पास थी, जो अब वाणिज्य सचिव बन चुके हैं। दर्पण जैन 2001 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी और वाणिज्य मंत्रालय में ज्वॉइंट सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं और अंतरराष्ट्रीय व्यापार वार्ताओं में उनकी गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। दर्पण  जैन लगभग छह साल से वाणिज्य मंत्रालय में काम कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कई देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत में भारत का पक्ष मजबूती से रखा है। हालांकि राजेश अग्रवाल नए वाणिज्य सचिव के रूप में बातचीत की प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे और अहम रणनीतिक फैसलों में उनकी राय संभवतः अंतिम होगी।

फरवरी से चल रही है भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर वार्ता

भारत -  अमेरिका के बीच इससे पहले 16 सितंबर को भी अमेरिकी अधिकारी बातचीत के लिए भारत आए थे, लेकिन उस दौर की वार्ताओं से कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया था। अब यह अमेरिकी टीम का दूसरा दौरा है, जिससे उम्मीदें फिर बढ़ गई हैं। मालूम हो कि, भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर वार्ता फरवरी से चल रही है और अब तक दोनों देशों के बीच करीब छह दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अभी नहीं हो सका है। इसके बावजूद दोनों ओर से सकारात्मक रुख बनाए रखा गया है। वर्तमान IND-US ट्रेड डील का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-condemns-pakistans-attacks-on-the-afghan-border/100606
अफ़गान सीमा पर पाकिस्तान के हमलों की भारत ने की निंदा

Related to this topic: