प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

गणतंत्र दिवस पर सियासत

गणतंत्र दिवस पर सियासत: बैठने की व्यवस्था और 'गमोसा' को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम के दौरान दो विपक्षी नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाए जाने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की।

गणतंत्र दिवस पर सियासत बैठने की व्यवस्था और गमोसा को लेकर भिड़े भाजपा-कांग्रेस

BJP and Congress Clash Over Republic Day Protocol |

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह में बैठने की व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यक्रम के दौरान दो विपक्षी नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाए जाने पर भाजपा की कड़ी आलोचना की। उन्होंने भाजपा पर जानबूझकर विपक्ष का "अपमान" करने का आरोप लगाया।

असमिया 'गमोसा' के मुद्दे पर दी सफाई

कांग्रेस प्रमुख ने गणतंत्र दिवस परेड के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रिसेप्शन के दौरान असमिया 'गमोसा' को लेकर हुए विवाद पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 'गमोसा' पहना था। उन्होंने खाना खाने के दौरान उसे मोड़कर रख दिया था, लेकिन भाजपा इसको ऐसे दिखाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस ने उत्तर-पूर्व का अपमान किया हो। खरगे ने इसे निंदनीय बताते हुए अनावश्यक रूप से मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी चुनावों को लेकर ऐसा कर रही है। खरगे ने कहा कि, "मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं, वे मुझे तीसरी पंक्ति में और राज्य मंत्रियों के साथ कैसे बिठा सकते हैं। आपने मेरा, कांग्रेस का और संविधान का अपमान किया है।"

राहुल गांधी पर उत्तर-पूर्व की संस्कृति का अनादर करने का आरोप

इससे पहले, भाजपा ने राहुल गांधी पर गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होम रिसेप्शन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनुरोध के बावजूद पटका न पहनकर उत्तर-पूर्व की संस्कृति और लोगों का अनादर करने का आरोप लगाया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के कार्यों की कड़ी निंदा की। उनका मानना ​​था कि इससे "उत्तर की ओर उपेक्षा की धारणा मजबूत हुई है।" भाजपा नेताओं के मुताबिक, होम रिसेप्शन में राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों सहित सभी ने पटका पहना था।

विदेशी मेहमानों के बीच राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल

सरमा ने आगे कहा कि, "राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर विदेशी मेहमानों तक, सभी ने सम्मान और गर्व के साथ पटका पहना। अकेले राहुल गांधी अलग खड़े रहे, जिससे नॉर्थ ईस्ट के प्रति उपेक्षा की भावना और मज़बूत हुई। ऐसा व्यवहार बताता है कि उनकी पार्टी ने इस क्षेत्र और देश के ज़्यादातर हिस्सों का भरोसा क्यों खो दिया है। फिर भी, यह बार-बार होने वाली असंवेदनशीलता जारी है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/gangster-goldy-brars-parents-arrested-in-punjab-over-extortion-and-death-threat/130724

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, 50 लाख की फिरौती और धमकी का है मामला

Related to this topic: