प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन को नियुक्त...

भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन को नियुक्त किया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

भाजपा ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन को नियुक्त किया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

BJP appoints Bihar minister Nitin Naveen as national working president |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, "भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी।" 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की जगह लेंगे नितिन नवीन

नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की जगह लेंगे। नड्डा जनवरी 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। बिहार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री और पांच बार के विधायक रह चुके नितिन नबीन वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। नितिन नवीन के पास प्रशासनिक अनुभव है और वे कई बार बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने भाजपा की युवा मोर्चा में भी लंबे समय तक काम किया है और पार्टी में राज्य प्रभारी के तौर पर भी अनुभव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुभकामनाएं, बताया पार्टी का एक कर्मठ कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने X पोस्ट पर लिखा कि, "नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।"

गृहमंत्री अमित शाह ने की नितिन नवीन के कार्यों की सराहना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में लिखा कि, "नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूँ। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है। बिहार में 5 बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है। आज उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-rejects-bangladesh-claims-reaffirms-support-for-free-fair-elections/101195

भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, दोहराया स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए समर्थन

Related to this topic: