वंदे मातरम विवाद में BJP ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के उरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। BJP ने कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने सफाई दी।
मंगलुरु (कर्नाटक)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने रविवार को कर्नाटक के उरवा पुलिस थाने में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाए जाने के दौरान हुए विवाद के बाद दर्ज कराई गई है।
वंदे मातरम के दौरान कांग्रेस नेताओं पर BJP का निशाना
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता वंदे मातरम गाए जाने के दौरान आपस में बात करते हुए दिखे। BJP नेताओं ने उनके व्यवहार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह राष्ट्रगीत का अपमान है। इस बीच, BJP सांसद मनोज तिवारी ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के प्रति अनादर की भावना रखता है।
मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना
मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान उनकी असहजता उनकी असली स्थिति दिखाती है। BJP नेता ने कहा, "कल कांग्रेस ने देश और दुनिया के सामने अपना असली चेहरा दिखा दिया। उन्हें 'वंदे मातरम' से इतनी नफरत है, आपने देखा कि कल जब 'वंदे मातरम' का पूरा वर्शन बजाया गया तो सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कितने असहज हो गए। जब उन्होंने देखा कि यह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, तो उन्होंने सफाई देने की कोशिश की।
शाहनवाज हुसैन ने नेताओं के रिएक्शन को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस विवाद पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना की और कहा कि वंदे मातरम गाए जाने के दौरान उनका रिएक्शन दुर्भाग्यपूर्ण था। हुसैन ने कहा, "देश जानता है कि जब वंदे मातरम गाया जा रहा था तो वे कितने असहज हो गए थे और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि गीत को गाने से रोकने की कोशिश की गई।"
कपिल मिश्रा ने जानबूझकर अनादर का लगाया आरोप
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी कांग्रेस नेताओं पर जानबूझकर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया। मिश्रा ने कहा, "जब राष्ट्रगान बज रहा था, तब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, खड़गे और वहां मौजूद पूरे समूह के आचरण से स्पष्ट रूप से अनादर दिखाने का जानबूझकर इरादा झलक रहा था।"
कांग्रेस ने आरोपों को खारिज करते हुए दी सफाई
हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि सोनिया गांधी का कार्यक्रम स्थल पर बजाए गए राष्ट्रगान से कोई संबंध नहीं था। पार्टी का कहना था कि वे केवल यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही थीं कि कार्यक्रम में वंदे मातरम के लिए उचित व्यवस्था की जाए और उसे सही ढंग से गाया जाए।
(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे के BJP सरकार पर हमले का प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब, बोले- जनता ने तीन बार सुनाया फैसला