भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बचाने के लिए दिल्ली जा रही है।
नाजिराबाद अग्निकांड: भाजपा का विरोध जुलूस
भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बचाने के लिए दिल्ली जा रही है। उन्होंने नाजिराबाद अग्निकांड स्थल नहीं जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की और अग्निकांड के लिए असली दोषी को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बसु के इस्तीफे की मांग की।
विपक्षी दल के नेता शुभेदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति मिलने पर और उसके निर्देश के अनुसार नाजिराबाद अग्निकांड के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार व पार्टी के विरोध में गड़िया से लेकर नरेंद्रपुर थाने के दो सौ मीटर दूर कमलागाछी मोड़ तक दो हजार भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जुलूस निकाला और कमलागाछी मोड़ पर सभा की। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के अनुसार ही भाजपा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने नरेंद्रपुर थाने को मांत्र पत्र सौंपा। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि नाजिराबाद अग्निकांड के लिए दोनों गोदामों (जिनमें आग लगी) कै मालिक, राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन, टीएमसी के नेता जिम्मेदार हैं। डेकोरेटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकि मोमो बनाने के गोदाम के मालिक को गिरफ्तार नहीं किया गया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मोमो के गोदाम के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि मोमो के गोदाम के दो अधिकारियों और एक दरबान के गिरफ्तार करना काफी नहीं है। उन्होंने तस्वीर दिखा कर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विदेश दौरे पर मोमो का मालिक साथ था। उनका संकेत था कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी है और उसे बचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से 10 किलोमीटर पर नाजिराबाज है। फिर भी वे भीषण अग्निकांड होने पर नहीं गई। विपक्षी दल के नेता ने कहा कि नाजिराबाद मे अवैध तरीके से गोदाम और उनमें कारोबार चल रहे हैं। राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन, टीएमसी के नेताओं के सहयोक के बिना नहीं चल सकता। यहां जलाशय रहा है और कैसे गोदाम बन सकता है। गोदाम में नियम के अनुसार सारे लाइसेंस नहीं थे। उन्होंने जलाशयों की सूची जारी करने, अग्निकांड में मृत कर्मचारियों के परिवार को 50-50 लाख रुपए मुआवजा देने, हर परिवार के एक व्यक्ति को स्थाई सरकारी नौकरी देने की मांग की।
यह भी पढ़े: फूड पॉइज़निंग: एक परिवार के 11 बीमार, 6 गंभीर
https://www.primenewsnetwork.in/india/food-poisoning-hits-family-11-sick-6-critical/131187